फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shock due to power cut, shot at business

बिजली कटौती से झटका, काम-धंधे पर फटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shock due to power cut, shot at business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान है। काम-धंधे प्रभावित होने के साथ-साथ घर के जरूरी कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हालात ज्यादा बदतर हैं, क्योंकि करीब 13 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। सुबह आठ बजे बिजली गुल होने के बाद शाम सात बजे तक ही आती है।
रात को भी दो-तीन घंटे कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग पूरी नींद नहीं ले पा रहे। शहर में भी दिन-रात लगभग सात घंटे तक के कट लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

16 लाख की आबादी प्रभावित
जिले भर में बिजली के करीब चार लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब एक लाख 15 हजार शहर में हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण जिले की लगभग 16 लाख आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा लकड़ी का काम है, लेकिन दिन भर बिजली न होने के कारण खाली बैठना पड़ रहा है। रोजाना बड़ा घाटा हो रहा है।
- वेद प्रकाश
गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक का काम अधिक होता है, लेकिन बिजली कटौती से सारा काम प्रभावित है।
- कुलदीप
दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात को भी बिजली के घंटों कट लग रहे हैं। जिससे जनजीवन प्रभावित है।
- राजेश कौशिक
सुबह कट जाने के बाद शाम को ही बिजली आती है, जिससे पशुओं को पानी देने समेत अन्य दिक्कतें हो रही हैं।
- अंकित चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed