फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shivam became the winner in open badminton match

Karnal News: ओपन बैडमिंटन मुकाबले में शिवम बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Shivam became the winner in open badminton match
जेसीआई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जेसीआई की ओर से बी 24 बैडमिंटन अकादमी में आयोजित ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के सम्मिलित आयु वर्ग मुकाबले के फाइनल मुकाबले में शिवम व सुमित विजेता रहे। उन्होंने हेमंत और अशमित को हराया।

60 से अधिक आयु वर्ग मुकाबले में सुमित और मनीष की जोड़ी ने शिवम व संदीप की जोड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अकादमी में दो दिन अंडर नौ, 11, 13, 15, 17 के महिला व पुरुष खिलाड़ियों के एकल और दोहरे मुकाबले हुए। वहीं, सम्मिलित आयु वर्ग में 50, 60, 70, 80, 90 आयु समूह के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को कुरुक्षेत्र बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पीसी तिवारी और वरिष्ठ राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एसी पुरी ने सम्मानित किया। इस मौके पर अकादमी संचालक नरेंद्र कुकरेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम
सम्मिलित आयु वर्ग मुकाबले में
70 से ज्यादा आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र के राजकुमार व शांतनु की जोड़ी ने घरौंडा के विक्रम और दिवाकर को हराया।
80 प्लस आयुवर्ग में सहारनपुर के संदीप व रोहित ने पंकज व विक्की को मात दी।
90 प्लस आयु के सम्मिलित डबल मुकाबले में संदीप व लोकेश की जोड़ी ने प्रमोद व रोहित को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed