{"_id":"572e39914f1c1b083f5cddd0","slug":"sex-testing-games-in-the-investigation-including-two-machine-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में लिंग जांच का खेल, मशीन समेत दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में लिंग जांच का खेल, मशीन समेत दो काबू
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 08 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
लिंग जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के असंध कस्बे के सफीदों रोड स्थित अपना होटल में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग की टीम में लिंग जांच के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जींद स्वास्थ्य विभाग व असंध पुलिस की टीम ने मौके से लिंग जांच में प्रयोग की जा रही एक मशीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो लोग 14 हजार रुपये लेकर मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जींद के डिप्टी सीएमओ सतीश सुलेख को असंध के सफीदों रोड स्थित अपना होटल में लिंग जांच होने की सूचना मिली थी। सतीश सुलेख ने अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर परविंदर मलिक और विकास देशवाल को शामिल किया गया। टीम ने लिंग जांच के लिए दो लड़कियों को भेजा। एक लड़की अंदर गई तो लिंग जांच के लिए 15 हजार रुपये मांगे, जबकि 14 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असंध थाना प्रभारी हरविंदर सिंह व पुलिस बल को साथ लेकर होटल में रेड की।
विज्ञापन
वहां पर एक्सपोर्टेड ऐप्पल की विदेशी मशीन से लिंग जांच करते पाया गया। टीम को देख होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से लिंग जांच में प्रयोग की जा रही विदेशी मशीन के साथ जांच कर रहे दो लोग कबूलपुर खेड़ा निवासी अशोक व कुरलाना निवासी होटल संचालक दीपक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गुरजंट सिंह व प्रेम मौके से 14 हजार रुपये लेकर भागने में सफल रहे। गौरतलब है कुछ दिन पूर्व असंध के ही सिंघल अस्पताल में छापेमारी के दौरान भी गुरजंट सिंह मौके से भागने में सफल रहा था।
विज्ञापन
होटल में एक कमरे के देते थे 30 हजार किराया
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि कई माह से इस होटल में कमरा किराये पर लिया हुआ था। होटल संचालक की मिलीभगत से यह कार्य चल रहा था। पूछताछ में होटल मैनेजर दीपक ने बताया कि एक कमरे का किराया 30 हजार रुपये लिया जाता था। वहीं, जींद के डिप्टी सीएमओ ने बताया कि असंध के होटल में यह काम काफी समय से चल रहा था।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
असंध थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि मौके से दो लोगों को काबू किया है, जबकि दो लोग फरार होने में सफल रहे। पुलिस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालक दीपक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।