फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven more dengue patients found, 47 so far, fogging claims being questioned

Karnal News: डेंगू के सात और मरीज मिले, अब तक 47, फॉगिंग के दावों पर उठ रहे सवाल

Thu, 18 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 18 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seven more dengue patients found, 47 so far, fogging claims being questioned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर और गांवों में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 7 और मरीज मिले। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 47 हो चुकी है। शहर में अधिक केस मिल रहे हैं। 23 से अधिक मरीज अभी तक मिल चुके हैं। इनमें मंगलवार को मिले मरीजों की संख्या शामिल नहीं है। जबकि कुटेल, बड़सत, सालवन, तरावड़ी, निसिंग, जुंडला समेत कई गांवों में डेंगू के केस मिल हैं।

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में गोंदर गांव के मरीज की बुखार से माैत हो चुकी है। उनमें डेंगू के लक्षण थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 6,345 लोगों का डेंगू के लिए परीक्षण किया जा चुका है। मंगलवार को ही 175 लोगों की जांच की गई। इनमें से 7 मरीजों की पुष्टि हुई। विभाग का दावा है कि शहरी क्षेत्र में 16 और ग्रामीण इलाकों में 150 टीमें सक्रिय हैं। बावजूद इसके मरीजों और लोगों के घरों में डेंगू का लार्वा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में फाॅगिंग नहीं होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। शहरी क्षेत्र में लगातार फाॅगिंग का दावा किया जा रहा है लेकिन मरीज शहरी इलाके से ही अधिक मिल रहे हैं। ऐसे में शहर में भी फाॅगिंग किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या
करनाल : 23
इंद्री : 1
घीर : 1
मधुबन : 1
मिरघन : 1
कुटेल : 3
चौरा : 1
बड़सत : 2
सालवन : 1
तरावड़ी : 1
रंबा : 1
निसिंग : 1
जुंडला : 1
बरौटा : 1
सग्गा : 1
(मंगलवार को मिले 7 मरीजों के इलाके के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी जारी नहीं की है।)

गांवों में जरूरत के हिसाब से जिन पंचायतों से मांग आ रही है, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हमारी टीम प्रतिबद्ध है।
- प्रवेश सोहन सिंह राणा, अध्यक्ष, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed