{"_id":"61bf9ebc07c8ed5a7b689f90","slug":"separate-way-will-be-made-for-railway-goods-yard-will-get-rid-of-jam-karnal-news-knl93313899","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे माल यार्ड के लिए बनेगा अलग रास्ता, मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे माल यार्ड के लिए बनेगा अलग रास्ता, मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रेलवे स्टेशन पर माल यार्ड में माल ढुलाई के लिए आने-जाने वाले ट्रकों का रास्ता बदला जाएगा। इसके तहत घोघड़ीपुर रोड रेलवे ओवरब्रिज चौक से रेलवे अंडरपास के साथ-साथ और आगे रेलवे स्टेशन की तरफ माल यार्ड तक 165 मीटर सड़क बनाई जाएगी। नगर निगम की ओर से उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। यदि प्रस्ताव मंजूर होता है तो शहर के रेलवे रोड से ट्रकों का आवागमन बंद हो जाएगा। शहरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
रेलवे स्टेशन के समीप माल यार्ड में मालगाड़ियों में चावल, चीनी व गेहूं की लोडिंग की जाती है। खाद व सीमेंट इत्यादि की उतराई होती है। माल ढुलाई के लिए यार्ड तक आने-जाने का रास्ता रेलवे रोड से ही है। इसके चलते स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने और यार्ड की तरफ सड़क पर ट्रकों की लाइन लगी रहती है। स्टेशन पर आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को हर दिन परेशानी होती है। पूरी सड़क को ट्रक घेरकर रखते हैं।
घोघड़ीपुर आरओबी चौक से सीधे माल यार्ड तक नई सड़क बनाने से ट्रकों का रास्ता अलग हो जाएगा। भारी वाहन बाहरी रास्ते से सीधे माल यार्ड में ले जाए जा सकेंगे। नगर निगम की ओर से कुछ महीने पहले इस योजना के प्रस्ताव को उत्तर रेलवे मुख्यालय भेजा गया था लेकिन रेलवे ने नामंजूर कर दिया था। अब एक महीना पहले फिर प्रस्ताव पुन: विचार के लिए भेजा गया है। सकारात्मक पहलू यह है कि अब रेलवे प्रबंधन भी चाहता है कि स्टेशन के सामने सड़क पर 24 घंटे वाहनों का जमावड़ा न लगे।
विज्ञापन
इस योजना का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। मंजूरी मिलती है तो काम शुरू किया जाएगा। यह सड़क बनने से माल यार्ड के भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे।
-डॉ. मनोज कुमार, आयुक्त, नगर निगम