{"_id":"61f45300d9ff185543682087","slug":"sent-the-family-elsewhere-instead-of-america-with-rs-57-lakh-karnal-news-knl973125128","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 लाख रुपये लेकर अमेरिका की बजाय परिवार को कहीं और भेज दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 लाख रुपये लेकर अमेरिका की बजाय परिवार को कहीं और भेज दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। 57 लाख रुपये लेकर अमेरिका के बजाय परिवार को कहीं और भेजने का मामला सामने आया है। बिलौना गांव निवासी गुरदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके पास लगभग 26 एकड़ भूमि है। जून में उसे मनजीत असंध गुरुद्वारे में मिला था। उसने कहा कि वह और उसकी पत्नी सुखजीत कौर व दो अन्य साथी सर्वजीत सिंह और कंवलजीत सिंह लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाने का काम करते हैं।
उसने कहा कि वह उसके भाई और उसके पूरे परिवार को अमेरिका का पीआर करवाकर नौकरी दिलवा देगा। एक सप्ताह के बाद चारों आरोपी उसके घर आए और कहा कि 20-25 दिन में उसके भाई भूपिंद्र, उसकी पत्नी अमनदीप कौर और एक पुत्र गुरशान सिंह को 55 लाख रुपये में अमेरिका भिजवा देगा। वे तीनों का असली पासपोर्ट और 5 लाख रुपये लेकर चले गए। 17 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल पर वीजा की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी और घर आकर 10 लाख रुपये ले गए। उसी दिन रात को 8 बजे वे उसके भाई और उसके परिवार को लेकर दिल्ली चले गए। उन्हें फ्लाइट में बैठाकर अगले दिन फोन किया कि बाकी पैसे दे दो, जबकि उसका भाई अमेरिका के बजाय रूस पहुंच गया था। आरोपी मनजीत से फोन पर बात करके उसे अमेरिका भेजने की बात कही तो टालता रहा।
26 जुलाई को 20 लाख व 10 सितंबर को 22 लाख रुपये और लिए। परिजन दबाव में थे, इसलिए रुपये दे दिए। आरोपियों ने उससे अमेरिका में पीआर दिलवाने के नाम पर लगभग 57 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, उसे यह भी नहीं मालूम कि अब उसका भाई व परिवार कहां है। कई बार आरोपी उनके गांव में मिले लेकिन सही जवाब नहीं दे रहे हैं। दस दिन में जब परिवार को वापस बुलाने व रुपये वापस करने को कहा तो अभद्रता की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनजीत सिंह, सुखजीत कौर, सर्वजीत सिंह गांव कलसाणी जिला कुरुक्षेत्र और कंवलजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।