{"_id":"31103026b84d78e6549930fc8a86ea90","slug":"security-tighten-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने शहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस पर चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने नगर के होटल, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर चौकसी बढ़ाते हुए शुक्रवार की शाम जांच को गति दी और यात्रियों के सामान की जांच भी की। पुलिस आशंका के चलते संदिग्धों पर पैनी नजर रखे है।
डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र राठी ने बताया कि आतंकियों से निपटने के लिए स्वेट टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि पुलिस बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें छोड़ रही है। पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुआत उच्च अधिकारियों के आदेश पर की है। पुलिस कप्तान का दावा है कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में सभी जवानों को शामिल कर चेकिंग अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बस अड्डे, स्टेशन व ट्रेनों में जवान सादी वर्दी में भी यात्रियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। करनाल रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना के प्रभारी ओमपाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते व उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी ट्रेनों में सादी वर्दी में यात्रा करने व स्टेशन पर आने-जाने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। जो भी संदिग्ध यात्री मिलता है तो उसे बिना पूछताछ के नहीं छोड़ा जा रहा। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
कई बार मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि आतंकियों ने कई बार पत्र लिखकर व फोन कर करनाल के रेलवे स्टेशन को बम से स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। इस स्थिति में थाना जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी ट्रेनों में सादी वर्दी में यात्रा करने व स्टेशन पर आने-जाने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। अंबाला व पानीपत से भी जवान ट्रेन में करनाल तक गश्त कर रहे हैं।