फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sector-12's main road has collapsed, 50 thousand people pass through it daily

Karnal News: सेक्टर-12 की मुख्य सड़क धंसी, रोजाना गुजरते हैं 50 हजार लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sector-12's main road has collapsed, 50 thousand people pass through it daily
55.....सेक्टर 12 पेट्रोल पूरी के सामने बना गड्ढा संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। शहर के सेक्टर-12 की मुख्य सड़क पर एचएसवीपी की लापरवाही फिर नजर आ रही है। सचदेवा अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क धंसने से बड़ा गड्ढ़ा बन गया है। यह सड़क जीटी रोड को सचिवालय, नगर निगम, ईपीएफओ कार्यालय, निर्मल कुटिया, एचएसवीपी कार्यालय और बड़े शॉपिंग मॉल से जोड़ती है। यहां से रोजाना लगभग 50 हजार लोग गुजरते हैं। एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
अधिकारियों की चुप्पी और अनदेखी के चलते आखिरकार स्थानीय लोगों ने खुद ही इस गड्ढ़े को अस्थायी तौर पर भरने की कोशिश की। लोगों ने पत्थर डालकर गड्ढ़े को ढका ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और कोई बड़ा हादसा न हो। लेकिन यह मरम्मत बहुत सतही है।
विज्ञापन




सेक्टर-12 आरडब्लयूए के प्रधान जनित अरोड़ा ने बताया कि यह सड़क एचएसवीपी के अधीन आती है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। न तो मरम्मत का काम शुरू हुआ और न ही गड्ढ़े को बंद करने के निर्देश जारी हुए। शहरवासियों का कहना है कि जब रोजाना लाखों रुपये टैक्स वसूला जाता है तो ऐसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी क्यों की जा रही है। अधिकारी तभी हरकत में आते हैं जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है। इससे पहले वे अनदेखी करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed