{"_id":"6486cb0f174471cdfe05c2f4","slug":"second-day-of-cm-manohar-public-dialogue-big-announcement-for-awardee-players-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर के जनसंवाद का दूसरा दिन: करनाल में कई लोगों की शिकायतें सुनी, अवॉर्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर के जनसंवाद का दूसरा दिन: करनाल में कई लोगों की शिकायतें सुनी, अवॉर्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान
Mon, 12 Jun 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:06 PM IST
सार
करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद का दूसरा दिन है। इस दौरान सीएम से मिलने फिल्म आदि पुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर पहुंचे। वहीं, सीएम ने अवार्डी खिलाड़ियों को भी सौगात दी है।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुबह पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में कई लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान फिल्म आदि पुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर ने भी सीएम से मुलाकात की। उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाया जो सीएम को काफी अच्छा लगा है। फिल्म के लेखक ने उनसे कुछ सहायता भी मांगी है जिस पर विचार करने के बाद फिल्म की संभावित रिलीज तिथि 16 जून से पहले संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने करनाल के वार्ड 16 में किया जनसंवाद
इसके बाद मुख्यमंत्री ने करनाल के वार्ड 16 में जनसंवाद किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि करनाल में सबसे बड़ी दिक्कत शामलात की भूमि पर बसी कॉलोनियों में आ रही है। जिसके समाधान के लिए राजस्व विभाग के साथ विचार-विमर्श कर इस समस्या का हल किया जाएगा। इसके बाद लोगों को मालिकाना हक भी मिल सकेगा और कॉलोनियों को अप्रूव भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अवॉर्डी खिलाड़ियों को सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अवॉर्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि जो पद्मश्री या उससे ऊपर के सम्मान प्राप्त खिलाड़ी हैं, उन सभी को 10000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। वहीं, इसके साथ ही वोल्वो बस की यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। 14 जून को हरियाणा बंद बुलाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा पहले बातचीत का रास्ता बनाया जाना चाहिए
विज्ञापन