फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second day of CM Manohar public dialogue, big announcement for awardee players

सीएम मनोहर के जनसंवाद का दूसरा दिन: करनाल में कई लोगों की शिकायतें सुनी, अवॉर्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान

Mon, 12 Jun 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 12 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद का दूसरा दिन है। इस दौरान सीएम से मिलने फिल्म आदि पुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर पहुंचे। वहीं, सीएम ने अवार्डी खिलाड़ियों को भी सौगात दी है।

विज्ञापन
Second day of CM Manohar public dialogue, big announcement for awardee players
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुबह पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में कई लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान फिल्म आदि पुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर ने भी सीएम से मुलाकात की। उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाया जो सीएम को काफी अच्छा लगा है। फिल्म के लेखक ने उनसे कुछ सहायता भी मांगी है जिस पर विचार करने के बाद फिल्म की संभावित रिलीज तिथि 16 जून से पहले संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम ने करनाल के वार्ड 16 में किया जनसंवाद
इसके बाद मुख्यमंत्री ने करनाल के वार्ड 16 में जनसंवाद किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि करनाल में सबसे बड़ी दिक्कत शामलात की भूमि पर बसी कॉलोनियों में आ रही है। जिसके समाधान के लिए राजस्व विभाग के साथ विचार-विमर्श कर इस समस्या का हल किया जाएगा। इसके बाद लोगों को मालिकाना हक भी मिल सकेगा और कॉलोनियों को अप्रूव भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


अवॉर्डी खिलाड़ियों को सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अवॉर्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान किया।  उन्होंने कहा कि जो पद्मश्री या उससे ऊपर के सम्मान प्राप्त खिलाड़ी हैं, उन सभी को 10000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। वहीं, इसके साथ ही वोल्वो बस की यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। 14 जून को हरियाणा बंद बुलाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा पहले बातचीत का रास्ता बनाया जाना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed