फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Search operation launched after stone pelting on Shatabdi Express

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद चलाया सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Search operation launched after stone pelting on Shatabdi Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर कोहंड गांव के समीप अज्ञात युवक ने पथराव कर दिया। एक पत्थर ट्रेन की बोगी पर जा लगा और बोगी का शीशा टूट गया। ट्रेन की उस बोगी में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट पंजाब के अटॉर्नी जनरल सवार थे। अटॉर्नी जनरल ने इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात तक कोहंड व आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से रवाना होकर चंडीगढ़ जा रही थी। करीब 6:30 बजे जैसे ही वह कोहंड रेलवे स्टेशन से गुजरी तो किसी अज्ञात युवक ने गाड़ी पर पत्थर फेंक दिए। पत्थर एक फेंका या अधिक, इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन एक पत्थर एटॉर्नी जनरल अनमोल रतन सिद्धू की बोगी पर जा लगा। जिससे गाड़ी का शीशा चटक गया। अटॉर्नी जनरल ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ जाकर उच्च अधिकारियों से कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों के आदेश पर आरपीएफ जीआरपी पानीपत व घरौंडा पुलिस ने बाबरपुर स्टेशन से लेकर घरौंडा रेलवे स्टेशन तक सर्च अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक यह सर्च अभियान चलता है, लेकिन पत्थर मारने वाले किसी युवक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

मामले की कर रहे जांच
मौके पर मौजूद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि अटॉर्नी जनरल की बोगी पर पत्थर मारने की सूचना मिली थी, जिसके चलते सर्च अभियान शुरू किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed