फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scooty-riding couple was hit by a pickup, both died

स्कूटी सवार दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Scooty-riding couple was hit by a pickup, both died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर तरावड़ी के समीप एक पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वह करनाल शहर से खरीदारी कर घर जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कलसी निवासी ताराचंद ने बताया कि उसका भाई प्यारा सिंह शिक्षा विभाग में कार्य करता था।

तीन मई को वह अपनी पत्नी हरजिंद्र कौर के साथ स्कूटी पर सवार होकर करनाल के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान वह भी किसी काम से करनाल गया था तो बलडी बाइपास पर वह अपने भाई से मिला। फिर वे तरावड़ी के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसके भाई-भाभी की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। वह उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिकअप गाड़ी जालंधर जा रही थी। तरावड़ी थाना जांच अधिकारी सुखविंद्र ने बताया कि मंगलवार को स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed