{"_id":"61aa81cf9a13da1989781720","slug":"schools-will-be-able-to-print-question-papers-in-only-one-medium-karnal-news-knl91620574","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक माध्यम में ही प्रश्न पत्र प्रिंट करवा सकेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक माध्यम में ही प्रश्न पत्र प्रिंट करवा सकेंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीबीएसई की पहले चरण की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र छपवाने की जिम्मेवारी इस बार स्कूलों को ही दी गई है। लेकिन स्कूलों की ओर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र छपवाकर विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं। किंतु अब अगली परीक्षाओं में वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। सिर्फ एक ही माध्यम में प्रश्न पत्र छपवाकर विद्यार्थियों को देने होंगे। इसके लिए सीबीएसई की ओर से स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।
जिसके अनुसार, जो माध्यम विद्यार्थियों ने लिया है, उसे उसी माध्यम का ही प्रश्न पत्र दिया जाना है। हिंदी माध्यम के विद्यार्थी को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम का ही प्रश्न पत्र दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसमें 117 सीबीएसई स्कूलों के करीब 10 हजार विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। वहीं शनिवार को 10वीं के गणित की परीक्षा है। ब्यूरो
रोजाना हो रही उत्तर पुस्तिका की जांच
परीक्षा केंद्र की ऑब्जर्वर आरती शर्मा ने बताया कि इस बार नई व्यवस्था के तहत सीबीएसई की ओर से परीक्षा के तुरंत बाद ही उत्तर पुस्तिका की जांच की जा रही है। जिसके परिणाम की शीट बनाकर भी बोर्ड को भेजी जाती है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को भी डाक द्वारा विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
ऑब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वायड भी स्थानीय
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने बताया कि 20 केंद्रों पर परीक्षा चल रही हैं। इनमें पांच केंद्र सेल्फ यानी उसी स्कूल के विद्यार्थी हैं। जबकि 15 केंद्रों में सभी स्कूलों के विद्यार्थी हैं। इस बार बोर्ड की ओर से ऑब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वायड भी स्थानीय लगाई है।