{"_id":"6233982ee21d821f742ef364","slug":"school-bus-hit-karnal-news-knl1021912114","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। गांव कल्हेड़ी के पास एक कैंटर ने प्राइवेट स्कूल की बस को टक्कर मार दी। जिससे चालक व चार छात्राएं घायल हो गईं। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वीरवार को बरसत गांव के एक प्राइवेट स्कूल की बस छात्रों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी। बस जैसे ही कल्हेड़ी गांव के पास पहुंची घरौंडा की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने बस को टक्कर मार दी। बस में सवार छात्र घबरा गए। चालक और चार छात्राएं घायल हो गईं। स्कूल बस में लगभग 40 विद्यार्थी सवार थे। घायल रिया, रचना, वंशिका व भूमिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। डीएसपी मनोज कुमार अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव कल्हेड़ी के पास कैंटर ने प्राइवेट स्कूल की बस को टक्कर मार दी, जिसमें चार छात्राएं मामूली रूप से घायल हुई हैं। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।