{"_id":"4db7f8d54721f5f7a20cc4903a3ab9c4","slug":"school-bus-collision-roadways-bus-children-frightened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की रोडवेज बस से टक्कर, बच्चे सहमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की रोडवेज बस से टक्कर, बच्चे सहमे
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड चौक पर बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस और हरियाणा राज्य परिवहन की बस की टक्कर हो गई। इसमें स्कूल बस में सवार बच्चे बुरी तरह से सहम गए। बस में सवार कुछ बच्चों को हल्की चोटें लगी हैं। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। बसों की टक्कर से सर्विस लेन पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति काबू की। रोडवेज बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद हरियाणा राज्य परिवहन चंडीगढ़ की बस चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। रेलवे रोड चौक पर रोडवेज बस और महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बच्चों से भरी बस की टक्कर हो गई। इससे स्कूली बस में सवार बच्चे सहम गए और चिल्लाने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दो बसों की भिड़ंत होने से सर्विस लेन पर जाम लग गया। स्कूली बस के दुर्घटना होने की सूचना परिजनों को मिली तो परिजन घटनास्थल की और दौड़ पड़े और अपने बच्चों सकुशल देख राहत की सांस ली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों बसों के चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन