{"_id":"68d300b26ef3a1cd080a1f01","slug":"school-becomes-army-base-camp-queues-to-see-operation-sindoor-weapons-karnal-news-c-18-knl1008-744828-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल बना सेना का बेस कैंप, ऑपरेशन सिंदूर के हथियार देखने के लिए कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल बना सेना का बेस कैंप, ऑपरेशन सिंदूर के हथियार देखने के लिए कतार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहीदी दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की याद में बनी वॉल ऑफ वेलर के लोकार्पण के साथ-साथ फोर्स आर्म्ड प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल हुए हथियार प्रदर्शित किए गए। सेना के जवानों ने दिखाया कि वे कैसे ड्रोन उड़ाते हैं। हैंड ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर और रोबोटिक डॉग का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जाता है। लोगों ने सेना के पराक्रम और जज्बे को महसूस किया।
शौर्य दीवार और हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचाई। संत कबीर पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 में मंगलवार को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की वॉल ऑफ वेलर का लोकार्पण किया गया। आयोजन में शहीद से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके साथ ही भारतीय सेना के साहस और तकनीकी विकास की झलक भी दिखाई दी। पहले तल पर बनी शौर्य दीवार के समक्ष नमन करके लोगों ने सेल्फी ली। स्कूल का मैदान सेना के बेस कैंप के समान दिख रहा था। देशभक्ति के तरानों के बीच लोगों ने हथियारों को हाथों में उठाकर भारतीय सेना के पराक्रम और जज्बे को महसूस किया। लोगों ने जाना कि सेना युद्ध के समय में कैसे काम करती है।
रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शौर्य दीवार का लोकार्पण हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया। दीवार पर लगे चित्रों और लेफ्टिनेंट विनय की वर्दी देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। लोगों ने पहलगाम में हुए हमले में बलिदान हुए जवानों को याद किया। ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम की तस्वीरें भी जहन में आईं। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता, स्कूल निदेशक निर्मलजीत चावला, चेयरमैन कर्नल पीएस बिंद्रा, सुप्रीति बिंद्रा, अंगद बिंद्रा मौजूद रहे।