फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schedule Released: Apply for HTET by 27 September

शेड्यूल जारी : 27 सितंबर तक करें एचटीईटी के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Schedule Released: Apply for HTET by 27 September
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटीईटी यानी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं परीक्षा 12 और 13 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित सूचना बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इच्छुक युवा आज से ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। 17 सितंबर दोपहर बाद आवेदन के लिए लिंक खुलेगा। जोकि 27 सितंबर रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व युवा सूचना पत्रक में दर्शाए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ की प्रति भी जरूर ले। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 9717894424, 9810285068, 9289528561, 9288517582 व ई-मेल आईडी htet2022a.mail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

28 सितंबर से कर सकेंगे संशोधन
अभ्यर्थी अपने विवरण अर्थात नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटोयुक्त पहचान प्रमाण, आधार नंबर और विषय के चयन (लेवल-2 व 3) में ऑनलाइन संशोधन 28 से 30 सितंबर तक कर सकते हैं। 27 सितंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन और 30 सितंबर के बाद ऑनलाइन विवरण में संशोधन करने की अनुमति नहीं होगी। इस संदर्भ में कोई भी प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगा। लेवल, जाति वर्ग, गृह राज्य व शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण (Physically challenged) विकल्प में कोई परिवर्तन /सुधार/ शुद्धि करने की अनुमति नहीं होगी। फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि व अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लेवल के लिए करें एक आवेदन
यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन रदद् कर दिया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी नवीनतम जानकारी के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित अवलोकन करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी/सूचना से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed