फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sardine smiling black men black women reached Pttybandkr observed Black Day, Karnal

महिलाएं काली चुन्नी ओढ़कर पहुंची तो पुरुषों ने काली पट्टीबांधकर मनाया काला दिवस

Sun, 26 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 26 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sardine smiling black men black women reached Pttybandkr observed Black Day, Karnal
धरना स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण पानीपत - फोटो : Amar Ujala

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से अपनी मांगों को लेकर बल्ला गांव में चल रहे धरने के 29 वें दिन हजारों प्रदर्शनकारियों ने काला दिवस मनाया। धरने पर जुटी भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल का आकार छोटा पड़ने से पानीपत-असंध रोड पर जाम रहा। इसके चलते पुलिस वाहनों को रोककर उनका रूट बदलने पर मजबूर हुई।

विज्ञापन


सतलोक आश्रम के अनुयायी धरने को समर्थन देने बल्ला पहुंचे। एक मार्च से जिले में बल्ला के अलावा इंद्री में दूसरा धरना शुरू करेंगे। 27 फरवरी को आंदोलनकारियों की ओर से सभी राजनीतिक दलों, पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर उनका समर्थन मांगेंगे। रविवार को चंद्रभान नरवाल की अध्यक्षता में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को काला-दिवस मनाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


सुबह से ही धरनास्थल पर प्रदर्शनकारी घटना स्थल पर जुटने शुरू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी पगड़ी पर काला कपड़ा बांधा जबकि महिलाओं ने काले रंग की चुनरी ओड़ी। एक अन्य तय कार्यक्रम के मुताबिक धरने को अपना समर्थन देने पहुंचे सतलोक आश्रम के अनुयायी मौजूदा धरनास्थल की बजाय बल्ला की अनाजमंडी में करीब दस बजे ही जुटना शुरू हो गए थे। भीड़ के चलते असंध-पानीपत पर वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों को बल्ला के पुराने बस स्टेंड से वाया गोली-सालवन एवं सालवन से पानीपत या करनाल जाने वाले वाहनों को वाया मानपुरा रोड पर मोड़ा गया। सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के अनुयायियों पानीपत के प्रधान मनसा राम, कुरुक्षेत्र के प्रधान सुखदेव व करनाल के प्रधान रणबीर सिंह ने मंच पर पहुंचकर धरने को समर्थन देने का ऐलान किया। सरकार पर 35 एवं 36 बिरादरी के नाम पर समाज को बाटने का आरोप जड़ा।

संघर्ष समिति के प्रधान नफे सिंह ने कहा कि एक मार्च से धरनास्थल की तादाद बढ़ाई जाएगी। एक मार्च से बल्ला के अलावा इंद्री में धरना शुरू किया जाएगा। सर छोटू राम जागृति मंच के प्रधान सुरेश मान ने कहा कि उनका आंदोलन पहले भी शांतिपूर्वक रहा है एवं आगे भी शांतिपूर्वक रहेगा, लेकिन मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। युवा कांग्रेस के असंध ब्लाक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण मान ने मौजूदा आंदोलन के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

जाट महासभा, करनाल के अध्यक्ष सुखपाल संधू ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन एवं 21 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर संघर्ष समिति के मेंबर बलवान सिंह मान ने कहा कि 27 फरवरी को जिले के सभी जन प्रतिनिधियों जिसमें राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं के अलावा ब्लाक समिति, जिला परिषद, शहरी स्थानीय निकायों, विधायक एवं सांसदों को पत्र भेजकर उनकी मांगों का समर्थन करने का अनुरोध किया जाएगा।


प्रदर्शनकारियों की ओर से गांवों के नुमाइंदों को मंच पर अधिक जगह दी गई। रामपाल के पांच अनुयायियों ने भी मंच सांझा किया। इसके अलावा गांव के नुमाइंदे मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों को खाने में हलवा-पूरी एवं आलू-मटर की सब्जी परौसी गई। भजन रामपाल दास के अनुयायियों ने बल्ला अनाजमंड़ी में पहुंचकर सीडी के माध्यम से संचालक रामपाल के प्रवचन सुने एवं इस मौके पर महिलाओं ने भजन भी गाए। उधर, काला दिवस को देखकर दिनभर बल्ला व आसपास में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed