{"_id":"69baf2d194bdca7602094074","slug":"sanskrit-grammar-took-the-test-punjabi-translation-was-easy-karnal-news-c-18-knl1018-867314-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संस्कृत में व्याकरण ने ली परीक्षा, पंजाबी में अनुवाद रहा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संस्कृत में व्याकरण ने ली परीक्षा, पंजाबी में अनुवाद रहा आसान
Thu, 19 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर वापस आते विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं संस्कृत व अतिरिक्त पंजाबी और 10वीं पंजाबी की परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने परीक्षा को सरल बताया। परीक्षार्थियों ने कहा कि संस्कृत में व्याकरण और अनुवाद के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि पंजाबी में अनुवाद और लेखन भाग आसान रहा।
जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही उड़नदस्ता टीम ने प्रेम नगर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरुखेड़ी सहित कुल पांच केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई और कोई भी नकल का मामला नहीं मिला।
- संस्कृत में समास ने लिया समय
विद्यार्थियों के अनुसार, 12वीं संस्कृत के प्रश्नपत्र में व्याकरण, संधि-समास और अनुवाद से जुड़े सवालों ने अधिक समय लिया। कई प्रश्न ऐसे थे, जिन्हें हल करने के लिए गहराई से अभ्यास की जरूरत थी। हालांकि, गद्यांश और श्लोक आधारित प्रश्न सीधे थे, जिससे छात्रों को राहत मिली। 10वीं पंजाबी के पेपर में अनुवाद, पत्र लेखन और छोटे उत्तर वाले प्रश्न आसान रहे। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार थे, लेकिन व्याख्या आधारित कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर किया। समय प्रबंधन को लेकर भी कुछ विद्यार्थियों ने चुनौती महसूस की, खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में।
विज्ञापन
पेपर कुल मिलाकर ठीक रहा
अंजली ने बताया कि संस्कृत का पेपर कुल मिलाकर ठीक रहा, लेकिन व्याकरण वाले प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। खासकर संधि-समास और अनुवाद में ज्यादा समय लग गया।
- व्याकरण के सवाल रहे कठिन
रिया ने कहा कि संस्कृत में व्याकरण का हिस्सा थोड़ा घुमाकर पूछा गया था। अनुवाद वाले प्रश्न में भी सोचने की जरूरत पड़ी। कुल मिलाकर पेपर न ज्यादा आसान था और न ही बहुत कठिन।
- पत्र लेखन वाले सवाल सीधे थे
गुरप्रीत ने कहा कि पंजाबी में अनुवाद और पत्र लेखन वाले सवाल सीधे थे और जल्दी हो गए। छोटे उत्तर वाले प्रश्न भी सिलेबस से ही थे। सिर्फ कुछ व्याख्या वाले प्रश्नों में थोड़ा सोचना पड़ा।
- पेपर में समय ज्यादा लग गया
मनप्रीत ने कहा कि पेपर ओवरऑल अच्छा था, लेकिन कुछ लंबे सवालों में समय ज्यादा लग गया। व्याख्या वाले प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे क्योंकि उनमें विस्तार से लिखना था। अनुवाद और अन्य हिस्से आसान थे।
वर्जन-
परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए थे। कोई नकल नहीं हुई। - अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड