{"_id":"58ab338e4f1c1b0853b2368d","slug":"sanitation-in-charge-of-rigging-the-display-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में धांधली के आरोप में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में धांधली के आरोप में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में धांधली के आरोप में किया प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस फाउंडेशन ने शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा मिलने वाली अनुदान राशी में धांधली के विरोध मे भगतमंडी, चांदसराय, जनकपुरी के पीड़ित लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आस फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने बताया कि कलोनीवासी पिछले 4 महीने से कई बार नगर निगम के छोटे से बडे़ अफसर तक गुहार लगा चुके, परंतु जब आस फाउंडेशन ने जानकारी मांगी तो निगम के पास रिकार्ड ही मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
दो हफ्ते पहले नगर निगम कमिश्नर अमित दहिया को ज्ञापन दिया तब उन्होंने एक हफ्ते के अंदर टीम गठित कर कालोनी का सर्वे करवाकर भुगतान करने का आश्वासन दिया था, परंतु दो हफ्ते गुजर जाने के बाद भी कोई भुगतान नही किया गया। आस फाउंडेशन कि उपाध्यक्ष रानी कंबोज ने कहा कि जनता परेशान है पर प्रशासन के असंवेदनशील रवैये से लगता है कि लोगों को वोट देकर सरकार बनाने के बावजूद अपने हक के लिए सड़कों पर जूझना पड़ेगा। रानी ने उपायुक्त से मांग कि की शौचमुक्त भारत बनाने में जिन लोगों ने सरकार व प्रशासन का साथ दिया, उन्हें उनकी राशी का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। साथ ही पूरे मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही हो। इस मौके पर संध्या, इंद्रो, कलावती, मोनिका, प्रहलाद, देव, सागर, धीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन