{"_id":"6340957118dac80ed066bbef","slug":"sadar-bazar-shaken-by-fire-in-firecrackers-goods-worth-lakhs-destroyed-karnal-news-knl123718928","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर में रखे पटाखों में लगी आग, धमाके से मंदिर सहित पड़ोसियों के टूटे शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर में रखे पटाखों में लगी आग, धमाके से मंदिर सहित पड़ोसियों के टूटे शीशे
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक घर में कोचिंग सेंटर की छत पर रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। रिहायशी इलाके के बीच लगी आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पटाखों के धमाकों से पड़ोसियों के मकान दहल उठे। हादसे में लाखों रुपये के पटाखे राख हो गए। साथ ही गोदाम से लगे कमरे में रखे गहने और अन्य सामान भी जल गए। यही नहीं कोचिंग सेंटर के सामने गोपाल शिव मंदिर और अन्य पड़ोसियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि हादसे के समय कोचिंग सेंटर में कोई विद्यार्थी नहीं था। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियाें ने दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू किया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें के साथ पहुंचे कर्मी सज्जन पूनिया, दिलबाग सिंह और बृज मोहन ने बताया कि उनके पास सुबह 10:18 बजे फोन आया कि सदर बाजार रिहायशी इलाके में घर की छत में रखे पटाखों में आग लग गई है। इसके बाद वे तुरंत प्रभाव से दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर दो गाड़ियां जुंडला गेट और एक गाड़ी सेक्टर चार से पहुंची, जिन्होंने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में छत के जिस कमरे में पटाखे रखे हुए हुए थे, उस कमरे में सब कुछ जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी साहिल कोचिंग सेंटर के साथ लगती छत पर हर त्योहार का सामान बेचा करता था। होली में रंग, बसंत पंचमी में पतंग, 26 जनवरी और 15 अगस्त को तिरंगे और दिवाली पर पटाखे बेचे जाते थे। यह सब कुछ अवैध तरीके से ही होता था। इसके बारे में वे कई बार मना भी करते थे। आरोप लगाया कि हर साल यहां पर पटाखे रखे जाते हैं। आज इन पटाखों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रिहायशी इलाके में इस तरह की बड़ी लापरवाही से लोगों में काफी गुस्सा दिखा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक साहिल ने दिवाली के लिए लाखों रुपये के पटाखे लाकर रखे थे। हादसे के बाद से आरोपी साहित फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि उस समय कोई भी बच्चा पढ़ने के लिए सेंटर पर मौजूद नहीं था। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
--जसविंद्र कौर, चौकी प्रभारी, सदर बाजार, करनाल।