फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sachkhand is five, Shaan-e-Punjab was late by three hours.

Karnal News: सचखंड पांच तो शान ए पंजाब तीन घंटे रही लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand is five, Shaan-e-Punjab was late by three hours.
करनाल।
विज्ञापन

बदलते मौसम में भी रेल गाड़ियों का परिचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। बीच में कोहरा गिरने से सभी गाड़ियों की लेटलतीफी फिर शुरू हो जाती है। रविवार को भी सचखंड एक्सप्रेस करीब पांच घंटे और शान ए पंजाब तीन घंटे देरी से चली। इसके अलावा करीब 15 ट्रेन 30 मिनट से एक घंटे के बीच लेट रही। 22 से ज्यादा ट्रेनें आधे घंटे तक लेट रही।

सबसे ज्यादा परेशानी सचखंड, शान ए पंजाब, फाजिल्का, झेलम से लेकर पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में रही। सचखंड एक्सप्रेस सुबह करीब दस बजे पूरना जंक्शन से शुरू होकर शाम करीब 10:41 पर अमृतसर जंक्शन तक आवागमन करती है। इसका करनाल स्टेशन पर पहुंचने का समय 2:46 बजे का है लेकिन ये ट्रेन शाम को 7:40 मिनट पर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से आवागमन करने वाले यात्री करीब पांच घंटे तक रेल का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, शान ए पंजाब सुबह दिल्ली से लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे अमृतसर जंक्शन तक जाती है। इसका करनाल पहुंचने का समय सुबह 8.14 बजे का है जबकि ये ट्रेन सुबह 11 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची। इनके अलावा दिल्ली से अंबाला और कुरुक्षेत्र तक आवागमन करने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी लेट रही।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही सबसे ज्यादा लेट
ट्रेन नंबर, नाम, इतने घंटे लेट- 12715- सचखंड एक्सप्रेस- पांच घंटे
- 12497- शान ए पंजाब- तीन घंटे- 64465- नई दिल्ली कुरुक्षेत्र- एक घंटा

- 14507- फाजिल्का एक्सप्रेस- सवा घंटा
- 11077- झेलम एक्सप्रेस- एक घंटा

- 64454- कुरुक्षेत्र-दिल्ली- सवा घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed