फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   RV Madan won bronze medal in 38 kg category

Karnal News: आरवी मदान ने 38 किलो वर्ग भार में जीता कांस्य पदक

Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
RV Madan won bronze medal in 38 kg category
62...खिलाड़ी आरवी को सम्मानित करते कोच सतीश राणा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 अगस्त तक उड़ीसा कटक के जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में हुआ। इसमें एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया करनाल की खिलाड़ी आरवी मदान ने अंडर 38 किलो वर्ग भार में भाग लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में 17 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मंगलवार को एसके मार्शल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा की ओर से बेटी का फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि खिलाड़ी आरवी मदान ने सबसे पहले मुकाबले में दिल्ली की खिलाड़ी को हराया, दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अपने अंतिम मुकाबले में राजस्थान की खिलाड़ी से कुछ अंकों से पीछे रहकर कांस्य पदक अपने नाम कर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य उनके मनोबल को बढ़ाना है। इस मौके पर सुधीर, पवन, वीरेंद्र, नवल किशोर, रवि, सुरेंद्र, विकास, जितेंद्र तिवारी, आकांक्षा, विभूति, डॉ. सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed