{"_id":"638136a678538c0c550a3d46","slug":"rural-government-panch-is-more-educated-than-sarpanch-karnal-news-knl128679062","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सरकार : सरपंच से ज्यादा शिक्षित हैं पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सरकार : सरपंच से ज्यादा शिक्षित हैं पंच
विज्ञापन
ग्रामीण विकास में इस बार कई पंचायतों में सरपंचों से ज्यादा पंचों की भूमिका निभाएंगे। 30 पंचायतें ऐसी चुनी गई हैं। जहां के सरपंच तो महज 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं, जबकि इनकी पंचायत में पंच पोस्ट ग्रेजुएट तक हैं। कई जगह तो कहीं तीन-तीन पंच पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एमकॉम, एमबीए तक पास ये पंच अपने गांव की तस्वीर बदल सकते हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के कुल नौ खंडों में 395 ग्राम पंचायत हैं। इनमें इस बार 40 पोस्ट ग्रेजुएट युवा पंच के रूप में चुने गए हैं। इनमें 27 महिलाएं हैं। जबकि सात पंचायतें ऐसी भी हैं, जिनके सरपंच पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ जिले में सबसे ज्यादा शिक्षित सरपंच होंगे, इनमें दो महिलाएं हैं। इनमें इंद्री खंड में गौरगढ़, जैनपुरसादान, कैरहबा, संतरी, टापरों, करनाल खंड में रतन गढ़ और कुंजपुरा में चांदसामानंद पंचायत शामिल है।
वहीं ओवरआल आंकड़ों पर नजर डालें, तो पोस्ट ग्रेजुएट पंच वाली पंचायतों में चार के सरपंच आठवीं, 18 के दसवीं, आठ के 12वीं पास हैं। जबकि तीन पंचायतों में दनौली, अराईंपुरा और पूंडरी के सरपंच ग्रेजुएट व सरफाबाद माजरा की सरपंच एम कॉम पास है। ब्यूरो
विज्ञापन
इस खंड में यह है स्थिति
असंध : पंचायत बाहरी में सरपंच पाला राम 10वीं पास हैं और वार्ड-5 की पंच पूजा व वार्ड-11 की प्रीति पोस्ट ग्रेजुएट है। इसी तरह बस्सी में सरपंच सतीश कुमार (10वीं) और वार्ड-8 की राजबीर कौर, चकमुंद्रिका में सरपंच गुरविंद्र सिंह (10वीं) और वार्ड-6 की हरप्रीत कौर, दनौली में सरपंच पवनदीप कौर (बीए)और वार्ड-7 की संदीप कौर, जलमाना में सरपंच दलविंद्र कौर (8वीं) और वार्ड-8 की कुलजीत व वार्ड-10 की अमनदीप कौर, कबूलपुर खेड़ा में सरपंच राजेश कुमार (10वीं) और वार्ड-7 के रविंद्र सिंह, ललैन में सरपंच रितू बलदा (12वीं) और वार्ड-4 की रेनू, पधाना में सरपंच रणधीर सिंह (10वीं) और वार्ड-6 की पिंकी व पपड़ाना में सरपंच सीमा (12वीं)और वार्ड-7 के पंच सुनील दुहन पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
- नीलोखेड़ी : पंचायत भैणीकलां के सरपंच रानी 12वीं पास और वार्ड-1 के पंच सुशील कुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसी तरह चौपरी में सरपंच हरप्रीत कौर (10वीं) और वार्ड-4 से सुमनदीप कौर, कारसा डोड में सरपंच सुनीता देवी (10वीं)और वार्ड-6 से संध्या रानी, मोहड़ी जागरी में सरपंच कर्मवीर (10वीं)और वार्ड-11 से भिवानी प्रसाद, रायपुर रोड़ान से सरपंच सुषमा रानी (10वीं)और वार्ड-5 से अमित पाल व सोहलो की सरपंच सुनीता रानी (10वीं)और वार्ड-2 की सोनिया देवी पोस्ट ग्रेजुएट है।
- चिड़ाव : पंचायत ओंगद की सरपंच मीना 12वीं पास और वार्ड-18 की पंच कंचन रानी पोस्ट ग्रेजुएट है। इसी तरह सिरसी की सरपंच पूनम (8वीं) और वार्ड-5 की सुषमा रानी और जरीफाबाद में संतोष देवी (12वीं) और वार्ड-2 के सुभाष कुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
- घरौंडा : ग्राम पंचायत अराईंपुरा की सरपंच रिटा स्नातक है और वार्ड-19 की सुधा कुमारी पोस्ट ग्रेजुएट है। इसी तरह कोहंड की सरपंच सुमन (10वीं) और वार्ड-17 की रेणू बाला, पूंडरी के सरपंच सूरजभान (बीए) और वार्ड-8 के विकास शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
- इंद्री : पंचायत बदरपुर के सरपंच पवन कुमार 10वीं पास हैं और वार्ड-4 की पिंकी रानी पोस्ट ग्रेजुएट है। इसी तरह बीबीपुर जाटान के सरपंच विद्या देवी (8वीं) और वार्ड-11 की सीमा शर्मा, गढ़पुर खालसा के सरपंच कृष्ण कुमार (10वीं) और वार्ड-6 की पूजा रानी, लबकरी के पवन कुमार (12वीं) और वार्ड-2 की रितू रानी, शेखपुरा बांगड़ की सरपंच रेणू (10वीं)और वार्ड -2 की रेणू बाला पोस्ट ग्रेजुएट है।
- करनाल : पंचायत कलामपुरा के सरपंच रंजीत सिंह (10वीं) और वार्ड-2 की संगीता देवी व वार्ड-8 की ममता देवी पोस्ट ग्रेजुएट है। इसी तरह सरफाबाद माजरा की सरपंच मनीशा देवी (एम कॉम) और वार्ड-4 की रिंपल रानी, शेखपुरा जागीर के सरपंच बहादुर सिह (10वीं) और वार्ड-10 की सुषमा देवी, ऊंचासमाना की सरपंच पूनम (8वीं) और वार्ड-5 के प्रवीण, वार्ड-7 के विक्रम, वार्ड-15 की रजनी पोस्ट ग्रेजुएट है।
- कुंजपुरा : पंचायत कलामपुरा गडरिया के सरपंच नरेश कुमार (12वीं) और वार्ड-2 की संतोष पोस्ट ग्रेजुएट है। इसी तरह रिंडल के सरपंच बलविंद्र कुमार (10वीं) और वार्ड-3 के पंच उमेश कुमार पोस्ट ग्रेजुएट है।
- मूनक : ग्राम पंचायत पाढ़ा में सरपंच सुमन दसवीं पास है और वार्ड-3 के पंच अनुज पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
- निसिंग : ग्राम पंचायत गोंदर की सरपंच कविता रानी 12वीं पास है और वार्ड-4 के पंच कुलबीर सिंह व वार्ड-18 के गुलशन कुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं।