{"_id":"61db4ef49017161d574dc275","slug":"rugged-2-km-long-lane-breaking-people-s-hands-and-feet-karnal-news-knl955446144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के हाथ-पैर तोड़ रही उबड़-खाबड़ 2 किमी लंबी गली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के हाथ-पैर तोड़ रही उबड़-खाबड़ 2 किमी लंबी गली...
विज्ञापन
गांव डाचर की गली में भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/निसिंग। करीब 10 हजार की आबादी वाले गांव डाचर के ग्रामीण दो किलोमीटर लंबी गांव की मुख्य गली के ऊबड़-खाबड़ होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि दो सा पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन डालने के लिए गली खोदी थी। इसके बाद विभाग गली को बनाना ही भूल गया। इससे गली खस्ता हालात में है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस गली में राजकीय स्कूल, मंदिर, पशु अस्पताल व अन्य जरूरी स्थान हैं। इसके अलावा बस स्टैंड के लिए भी यहीं से लोग होकर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गली नहीं बनने से कई लोग अपने वाहनों से गिरकर घायल हो चुके हैं। वे इस संबंध में बीडीपीओ और अन्य अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को भी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
खस्ताहाल गली के कारण दो साल से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं लेकिन आज तक कोई सुध लेने नहीं आया। वाहन चालक रोज गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
- महावीर शर्मा
मुख्य गली होने के कारण रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। शाम के समय अक्सर बुजुर्ग गड्ढों की वजह से गिर जाते हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
- गौतम प्रजापत
बारिश के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। यहां से गुजरना किसी यातना से कम नहीं होता। शिकायत देने के बाद भी गली की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- मंगू राम
छोटे से लेकर बड़े अधिकारी को शिकायत कर चुके हैं। पर दो साल के बाद भी ग्रामीण इस गली के बनने की बाट जोह रहे हैं पर इसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
- काला राम
पर्याप्त बजट न होने के कारण अभी तक गली की मरम्मत नहीं हुई है। बजट के आते ही गली पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विक्रम, ग्राम सचिव पंचायती विभाग