{"_id":"62ab97b7a4cea80f832beb27","slug":"rs-22-50-lakh-cheated-karnal-news-knl1117598116","type":"story","status":"publish","title_hn":"22.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। टीवी की केमिकल ट्यूब बेचने का लालच देकर 22.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुंजपुरा निवासी फतेह खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव कुंडा कलां में उसकी रिश्तेदारी है। उसी गांव के गुलफाम व साजिद ने कहा कि टीवी की केमिकल ट्यूब करोड़ों रुपये में बिक जाएगी। इसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है। जिसके पास भी ये ट्यूब है, उससे हमें एक करोड़ दस लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके लिए 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। उन्होंने टीवी की केमिकल ट्यूब की वीडियो उसके पास भेजी।
आरोपियों के झांसे में आकर उसने अपने मामा के बेटे अफसर खान, दोस्तों और रिश्तेदारों से 10 लाख रुपये उधार लिए, वहीं 12 लाख 50 हजार रुपये अपना मकान गिरवी रख लिया, नौ लाख रुपये विजय खन्ना वासी कुंजपुरा से ब्याज पर लेकर पांच अप्रैल को सेक्टर 12 करनाल में साढ़े 12 लाख रुपये और 10 लाख रुपये मामा के बेटे अफसर खान ने गुलफाम, आमिर, साजिद, माजिद, सलीम, फियाज, गोपी, आशु व मोहसिन के दिए। आरोपियों ने कहा कि बाकी रुपयों का इंतजाम उनके पास है। जब आरोपियों को फोन किया तो बोले एक महीना इंतजार करना पडे़गा। अब आरोपियों का कुछ पता नहीं है।