फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 14,394 cheated in the name of booking helicopter ticket

हेलीकॉप्टर का टिकट बुक कराने के नाम पर 14,394 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 14,394 cheated in the name of booking helicopter ticket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक व्यक्ति को ऑनलाइन हेलीकॉप्टर का टिकट बुक करवाना महंगा पड़ गया। आरोपी को 14 हजार 394 रुपये ट्रांसफर करने के बाद ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सचिन सिंगला ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसने अपने परिवार के साथ केदारनाथ जाने की योजना बनाई। उसने आठ सितंबर को गूगल पर सर्च कर पवन हंस लिमिटेड के नाम से दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर हेलीकॉप्टर की छह टिकट केदारनाथ जाने के लिए बुक करने को कहा। आरोपी ने कहा कि 2399 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। उसने पूछा कि पेमेंट कैसे करनी है तो उसने पवन हंस लिमिटेड का खाता नंबर भेज दिया। फिर उसने अपने खाते से उस खाते में 14 हजार 394 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद उसे व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया कि आपको 1650 रुपये प्रति व्यक्ति उत्तरांचल स्टेट टूरिज्म डिपार्टमेंट का टैक्स जमा करवाना होगा, जोकि यात्रा के बाद रिफंड हो जाएगा।
विज्ञापन

उसने ऑनलाइन सर्च किया तो ऐसा कोई प्रावधान नहीं लिखा मिला। इसके बाद उसने उस नंबर पर फोन कर ऐसा कोई टैक्स न होने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह उसे टिकट तभी देगा जब तक कि 1650 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 9900 रुपये उसके खाते में नहीं आ जाते। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद आरोपी ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर फ्लाइट की एक रसीद भेजी, लेकिन इस रसीद में न तो फ्लाइट और न ही तारीख लिखी मिली। बाद में आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि उसने कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed