{"_id":"62c0b2879641ae5dd725ecfa","slug":"rs-1-49-lakh-withdrawn-from-smo-s-account-karnal-news-knl113399247","type":"story","status":"publish","title_hn":"36. एसएमओ के खाते से निकाले 1.49 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36. एसएमओ के खाते से निकाले 1.49 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सीएचसी पाढ़ा के सीएमओ के साथ साइबर ठगों ने 149998 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर कैलाश गर्ग ने बताया कि वह सीएचसी पाढ़ा में एसएमओ के पद पर कार्यरत हैं। उसके पास सात जून को एक मैसेज आया और उसमें एक लिंक भी था। जिसमें लिखा था कि अपनी केवाईसी को अपडेट करें। उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया तो अपना खाता लॉग इन करने का ऑप्शन आया। इसके बाद लॉग इन कर दिया। ओटीपी आया जिसे उन्होंने शेयर कर दिया। इसे बाद उनके बैंक खाते से दो अलग अलग समय में 1.25 लाख रुपये और 24998 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह आरोपियों ने उनके खाते से कुल 149998 रुपये निकाल लिए।
बैंक खाते से निकाले 19 हजार रुपये
करनाल। डीसी कैंप ऑफिस के ड्राइवर का पर्स चोरी कर उसके खाते से डेबिट कार्ड के माध्यम से 19 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जगबीर ने बताया कि 30 जून को वह डीसी कैंप ऑफिस से शाम के छह बजे अपना कुछ सामान लेने के लिए पुरानी सब्जी मंडी गया था। वहां से वापस लौटते समय वह करनाल क्लब के समीप रुका, वहां एक दुकानदार को रुपये देने थे तो वहां देखा कि उसका पर्स गायब मिला। उसके पर्स में सात हजार रुपये कैश और डेबिट कॉर्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद वह डीसी कैंप ऑफिस आया और अपने डेबिट कार्ड को बंद कराने के लिए हेल्प लाइन नंबर कॉल करने लगा। इस दौरान उसके बैंक के खाते से अलग अलग समय में 19 हजार रुपये निकाल लिए गए।