फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   robbery with jewellers

ज्वलर्स से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
robbery with jewellers
बुधवार देर शाम नकाबपोश बाइक सवारों ने अमूपुर से निसिंग आ रहे ज्वैलर से मारपीट कर सोना, चांदी व नकदी लूट ली।
विज्ञापन

निसिंग सराफा बाजार वासी सतनारायण अमूपुर गांव में दुकान करता है। रोज की भांति दुकान बंद कर वह अपने घर जा रहा था, करनाल कैथल रोड स्थित जेपीएस अकादमी के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने पास लगते खेतों में भागकर जान बचाई। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीआईए असंध इंचार्ज रामफल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार बधनारा गांव का निवासी सतनारायण एक साल से निसिंग में रह रहा है। वह 2002 से अमूपुर गांव में ज्वैलरी की दुकान चलाता है। बुधवार शाम वह दुकान से बाइक पर घर लौट रहा था। उसके पास करीब 70 से 75 हजार की नकदी, 37 ग्राम सोना व साढ़े चार सौ ग्राम चांदी के पुराने जेवर थे। जब वह जेपीएस अकादमी के पास पहुंचा पीछे से तीन चार बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोशों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया और बाइकें उसकी बाइक के सामने अड़ा दी। जिससे वह गिर गया और जान बचाने के चक्कर में पानी से भरे गेहूं के खेतों में भाग गया। चोर बाइक की डिग्गी से सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed