{"_id":"613e67578ebc3ec9087fbbda","slug":"robbery-by-taking-retired-military-man-hostage-with-wife-karnal-news-knl829084116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड मिलिट्रीमैन को पत्नी सहित बंधक बनाकर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड मिलिट्रीमैन को पत्नी सहित बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड मिलिट्रीमैन को पत्नी सहित बंधक बनाकर डकैती
एक घंटे तक की लूटपाट और मारपीट, 60 हजार रुपये व दो मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, नाबालिग बताए जा रहे पांचों बदमाश
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदहवास दंपती को पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर-9 में शनिवार की मध्यरात्रि पांच किशोरों ने रिटायर्ड मिलिट्रीमैन और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने लगभग एक घंटे तक घर को खंगाला। इस दौरान बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और 60 हजार की नकदी, दो मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात ही बदहवास हालत में बुजुर्ग दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने डकैती का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में डकैती की वारदात कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार फुटेज में सभी आरोपी नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं।
घटनाक्रम के अनुसार सेक्टर-9 के मकान नंबर-1702 में आर्मी से सेवानिवृत्त सुदर्शन कुमार सोनी-82 अपनी पत्नी कमल सोनी-81 के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि शनिवार की रात करीब 12.45 बजे घर की दीवार फांदकर तीन बदमाश दाखिल हुए। फिर लकड़ी के दरवाजे में लगा लॉक तोड़कर अंदर आ गए, जबकि दो बदमाश घर के बाहर पहरेदारी करते रहे। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। किचेन में रखे चाकू से दंपती को धमकाते रहे। साथ ही घर में रखे नकदी-जेवर के बारे में पूछते रहे और घर की तलाशी लेते रहे। इस दौरान एक आरोपी ने कमल सोनी के कान की बालियां नोचने का प्रयास किया, लेकिन जब बालियां नहीं निकली तो चाकू से कान काटने का प्रयास किया। इस पर सहमी कमल सोनी ने उसे अलमारी में रखे 60 हजार रुपये की जानकारी दी, जिसके बाद रुपये, दो मोबाइल और कुछ अन्य सामान लेकर बदमाश 1.50 बजे फरार हो गए। तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज से पड़ोसी भी जाग गए। डरे सहमे सुदर्शन ने बाहर आकर पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। साथ ही जख्मी दंपती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की, जिसमें पांच किशोर कैद हुए हैं, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपी नाबालिग ही मालूम पड़ते हैं।
एसपी ने सीआईए को सौंपी जांच
-मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए की टीम को जांच सौंपी गई है, जिसमें स्थानीय पुलिस भी सहयोग करेगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
--गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।
घर में घुसते ही तोड़े फोन
- वारदात की सूचना पर फतेहाबाद के रतिया से बुजुर्ग दंपती की बेटी मोनिका करनाल पहुंची। उसने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही उसके माता-पिता पर हमला बोल दिया और टेबल पर रखे दो मोबाइल तोड़ दिए, जबकि अन्य दो मोबाइल फोन साथ ले गए। इस दौरान उन्होंने माता-पिता को मारते हुए बाथरूम तक घसीटा और अंदर बंद करने का प्रयास किया।
बाक्स
चाकू की नोक पर पूछा- कहां हैं रुपये
-बुजुर्ग केे दामाद अनिल खन्ना ने बताया कि सुदर्शन सोनी को जब अस्पताल ले जा रहा था तो उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पीटते हुए उनसे घर में रखे रुपयों के बारे में पूछा। न बताने पर एक लड़के ने किचन में रखे चाकू को लाकर गले पर रख दिया। अलमारी में रखे 60 हजार रुपये बताने के बाद बदमाशों ने रुपये निकाल लिए।
बाली नहीं निकली तो कान काटने का प्रयास
डकैतों ने उसकी माता के कान से सोने की बालियों को निकालने की कोशिश की। नाकाम होने पर चाकू से कान को काट कर बालियां निकालनी चाही, जिससे माता के कान से खून बहने लगा।
बाक्स
टेबल पर रखा फ्रूट भी खाया...
-डकैतों ने मारपीट करने और पूरी घटना को अंजाम देने के बाद डाइनिंग टेबल पर रखा फ्रूट व खाने का अन्य सामान भी खाया। वहीं किचन में भी सामान उथल-पुथल कर दिया।