{"_id":"695acd9df32b7ead190daea4","slug":"robbery-accused-arrested-knife-and-cash-recovered-karnal-news-c-18-knl1018-816312-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लूटपाट का आरोपी पकड़ा, चाकू व नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लूटपाट का आरोपी पकड़ा, चाकू व नकदी बरामद
Mon, 05 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस की टीम ने लूटपाट के आरोपी गांव कल्वेहड़ी निवासी आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीनी गई नकदी और चाकू बरामद किया गया है। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव कल्वेहड़ी से रविंद्र को काबू किया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नेवल क्षेत्र में आरोपी ने एक व्यक्ति से नकदी छीनी थी। शिकायतकर्ता सुभाष सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन