फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   robbery accused arrested

आढ़ती को लूटने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
robbery accused arrested
तरावड़ी सब्जी मंडी में 10 जून को आढ़ती अनिल कुमार से पिस्तौल के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही 12 जून को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मलकीत सिंह, सुखबीर सिंह, प्रवीण उर्फ सुमित उर्फ गांधी व सागर शामिल हैं। इनके कब्जे से 302000 रुपये कैश, दो मोटरसाइकिलें एक वारदात में छीनी व एक वारदात में इस्तेमाल, एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा रौंद व वारदातों में छीने गए कुछ जरूरी कागजात बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस वारदात में उनको सूचना उपलब्ध करवाने में उनका पांचवां साथी गोलू जांगडा निवासी वार्ड नंबर 15 तरावड़ी था। गोलू ने ही रेकी करके उन्हें जानकारी दी थी कि किससे, कब और कहां पर कितनी नगदी मिल सकती है। सूचना पर बदमाशों ने आढ़ती से पिस्तौल के बल पर लूट की थी। एएसआई गुरमीत सिंह ने डिटेक्टिव स्टाफ की अगुवाई में 15 जून को रेकी करने वाले गोलू जांगडा को तरावड़ी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूट में बराबर का हिस्सा देने की बात पर रेकी की थी। गोलू के खिलाफ पहले भी दो मामले थाना तरावड़ी में दर्ज हैं। इनमें एक मामला छेड़खानी व दूसरा चोरी का है। इन मामलों में वह गिरफ्तार हो चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed