फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Robber bride arrested, absconding after five days of marriage

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादी के पांच दिन बाद हो जाती थी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Robber bride arrested, absconding after five days of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी के बाद गहने लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को पुलिस की सीआइए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के अब तक चार सदस्य गिरफ्तार किए हैं। आरोपी दुल्हन के परिजनों की भूमिका निभाते थे। सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि एएसआई मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी लुटेरी दुल्हन रिंपी उर्फ प्रीति निवासी कुकेड़ बाजार जागराओं जिला मोगा पंजाब हाल लुधियाना, परमजीत कौर उर्फ पम्मी निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगद शिमला पुरी लुधियाना, हैरी सिंह निवासी मान बसंत बिहार लुधियाना व सोहन सिंह निवासी अमेर कॉलोनी ताजपुर रोड लुधियाना को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार लुटेरी दुल्हन ने अलग अलग जिलों में पांच शादियां कीं और गहने लेकर फरार हो गई थी। पकड़े गए अन्य आरोपियों में कोई बुआ, मौसी, मामा, फूफा आदि बनकर जाल में फंसाते थे। आरोपी दुल्हन पहले से शादीशुदा है और इसके बच्चे भी हैं।
ऐसे बनाते थे योजना
पुलिस ने बताया कि पंजाब में पकड़ी गई आरोपी संतोष राणा निवासी गांव कालरम, जिला करनाल हाल बरसत रोड घरौंडा, शमशेर सिंह निवासी जाटल रोड पानीपत व अजित जटीपुर, पानीपत आदि उनके एजेंट हैं जो अलग-अलग जगह पर लोगों की शादी करवाने का काम करवाते हैं। इन्होंने इस काम के लिए घरौंडा व पानीपत में अपने मैरिज ब्यूरो खोल रखे हैं। पंजाब का यह गिरोह जो कि पुलिस के कब्जे में हैं, इन मैरिज ब्यूरो चलाने वालों के संपर्क में रहते थे। मैरिज ब्यूरो में ऐसे व्यक्ति भी आते थे जिनकी किसी वजह से शादी नहीं हो पाती थी और शादी के लिए इन मैरिज ब्यूरो के चक्कर काटते थे। ठगी का सारा खेल यहीं से शुरू होता था। मैरिज ब्यूरो चलाने वाले ऐसे लोगों को विश्वास में लेते थे और उसकी हैसियत के हिसाब से उससे रुपये की मांग करके शादी करवाने की बात करते थे। लड़की (रिंपी उर्फ प्रीति) की फोटो दिखाकर उनको शादी के लिए राजी कर लेते थे।
विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर करते थे रिश्ता पक्का
पुलिस के अनुसार आरोपी हैरी सिंह, सोहन सिंह व परमजीत कौर लड़की के रिश्तेदार व बिचौलिया बनकर लड़के वालों के घर जाते थे ताकि किसी को शक न हो। आरोपी मिलकर रिंपी के साथ युवक की शादी करवा देते थे। शादी के लिए मैरिज ब्यूरो चलाने वाले आरोपी इनसे कमीशन लेते थे। रिंपी चार से पांच दिन या जब मौका मिलता था अपनी कथित ससुराल में रहती थी और जैसे ही उसे भागने का मौका मिलता था शादी के सारे जेवरात व नकदी लेकर घर से फरार हो जाती थी। वहीं आरोपी लड़के वालों से रिश्ता तोड़ने की धमकी या झूठ बोलकर शादी से पहले व शादी के बाद उनसे रुपये ऐंठते थे। आरोपियों द्वारा हरियाणा व पंजाब में कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। जिनमें जिला करनाल की भी एक वारदात शामिल है। आरोपी अजित को 25 अगस्त को पहले ही करनाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला आरोपी संतोष राणा को ऐसे ही एक मामले में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी दुल्हन पहले से शादीशुदा है और इसके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात को दिया था अंजाम
-घरौंडा थाना में रणधीर सिंह निवासी शेखपुरा खालसा ने 14 जुलाई को शिकायत दी थी कि उसके लड़के रमन से रिंपी की शादी हुई थी। इस शादी के लिए आरोपियों ने 4.50 लाख रुपये लिए थे। शादी के पांच-छह दिन बाद बहू रिंपी उनके सारे गहने लेकर फरार हो गई। यह मामला घरौंडा थाने में दर्ज है। मामले में आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। फरार आरोपी शमसेर सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा व अन्य दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed