फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   robber already made a plan for robbery

बदमाशों ने पहले ही खंगाली थी राइस मिलर के घर की कुंडली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
robber already made a plan for robbery
सेक्टर-9 स्थित राइस मिलर राजेश सिंगला के मकान नंबर-1128 में जिस तरह से बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पूरी रेकी और तैयारी करने के बाद वारदात की है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि बदमाशों की झलक पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में देखी जा रही है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि बदमाश काफी देर तक घर के बाहर खड़े थे, हालांकि फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। यही नहीं पुलिस को शक है कि लूट की वारदात में अन्य बदमाश भी शामिल थे, जबकि तीन ने घर के अंदर घुसकर लूटपाट की है। बताया जा रहा है कि बदमाश घर के बाहर खड़े होकर राजेश सिंगला के आने का इंतजार कर रहे थे। उनके आने के बाद बदमाशों ने घर में घुसकर सभी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात का अंजाम दिया। विदित हो राइस मिलर राजेश सिंगला के घर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे।
विज्ञापन

बदमाश कहकर गये थे कार मिल जाएगी
कार बरामद कर भले ही पुलिस अपनी पीठ थपाथपा रही हो, लेकिन इसमें पुलिस की कोई कामयाबी नहीं है। कारण कि बदमाश पहले ही राइस मिलर से कहकर गये थे कि कार मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल घर से गहने और कैश एक अटैची में भरकर बदमाशों ने राइस मिलर की क्रेटा कार की भी चाबी ले ली थी और जाते हुये सिंगला परिवार को कहकर गये थे कि उन्हें यह कार मिल जायेगी। इसके बाद सुबह यह कार मधुबन थाना क्षेत्र के गांव मुबारकाबाद के समीप मिली।

यूपी की तरफ भाग सकते हैं बदमाश
पुलिस ने लूट की कार को मुबारकाबाद गांव के समीप से बरामद की है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश यमुना के रास्ते यूपी भाग गये होंगे।
एसपी ने परिजनों को दिया आश्वास्त, जल्द पकड़े जायेंगे बदमाश
रविवार को एसपी गंगाराम पूनिया से घटना स्थल का निरीक्षण किया और राजेश सिंगला से पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा भी साथ थे। एसपी ने सिंगला परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed