{"_id":"6261c0e71c426613a57f6ebd","slug":"robbed-nine-thousand-rupees-from-the-agent-by-giving-a-lift-in-the-car-karnal-news-knl1056995103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर आढ़ती से नौ हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट देकर आढ़ती से नौ हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार में लिफ्ट देकर आढ़ती से नौ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सेक्टर 13 करनाल निवासी आढ़ती अनिल कपूर की शिकायत पर बुटाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अनिल कपूर की नीलोखेड़ी अनाज मंडी में एमएस सत्यम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उनका कहना है कि वे काम निपटाकर मंगलवार शाम को घर जाने के लिए जीटी रोड स्थित नीलोखेड़ी के बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे कि एक कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें दो युवक सवार थे। चालक ने उसे कपूर अंकल बोलकर सेक्टर 13 स्थित घर तक छोड़ने की बात कही। तब उसने सोचा कि आढ़ती होने के नाते शायद युवक उसे जानता है। इसके चलते वह उसकी कार में बैठ गया। रास्ते में शामगढ़ गांव के समीप युवकों ने कार को जीटी रोड के साथ सर्विस रोड पर उतार लिया और कहा कि अंकल आपका अपहरण कर लिया गया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। कार में पीछे सीट पर बैठे दूसरे लड़के ने उसके सिर पर कोई वस्तु लगाई जिससे वह घबरा गया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर पर्स, थैला व मोबाइल छीन लिया। पर्स में उसके नौ हजार रुपये थे। आरोपी फोन से सिम निकालकर वापस दे दिया।
इसके बाद वे कार को रंबा गांव की सड़क पर ले गए और सुनसान जगह पर उसे कार से नीचे उतारा और पीछे मुड़कर देखने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद युवक फरार हो गए। वह रात को एक डेरे पर पहुंचा और डेरावासियों को आपबीती सुनाई। उनके फोन से अपने भाई कमल कपूर को फोन कर बुलाया। तब जाकर वे रात को घर पहुंचे। अगले दिन अनाज मंडी में आढ़ती साथियों को इस घटना के बारे में बताया। फिर पुलिस को बुधवार की शाम शिकायत देने पहुंचे। इस मामले में हरजीत सिंह को जांच अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।