फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads became ponds due to rain, movement stalled

झमाझम बारिश से तालाब बनी सड़कें, आवाजाही ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds due to rain, movement stalled
71: दो घंटे की बरसात में जलमग्न हुआ कुंजपुरा रोड मार्केट। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह से उमस भरी गर्मी के साथ ही बुधवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर की कई सड़कें और गलियां तालाब नजर आने लगीं। लोगों की आवाजाही ठप हो गई। हर जगह पानी नजर आने लगा। शाम तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जिससे खेतों में पककर खड़े धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी और दो दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
सुबह चिलचिलाती धूप खिली तो लोग गर्मी से परेशान दिखे मगर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई, क्योंकि पिछले दिनों तीन दिन की बारिश के बाद फसल सुखाने के लिए धूप की आवश्यकता थी। लेकिन दोपहर के बाद आसमान पर बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक बार फिर धान के खेतों में पानी भर गया। शहर में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सक्रिय हुआ मानसून
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मानसून पिछले हफ्ते से सक्रिय हुआ है। पहले भी बताया गया कि आने वाले समय में भी मौसम में बदलाव दिखेगा। वातावरण में नमी की अधिकता और छोटी सतह पर तात्कालिक हीट सेल्स बनने से बुधवार को मध्यम से तेज बारिश हुई। शाम को भी करनाल में अधिकतर जगह बारिश हुई। आगे भी दो दिन तक करनाल में मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से ढह गई फैक्टरी की दीवार
करनाल। बारिश के कारण बड़ागांव की एक फैक्टरी की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि जिस वक्त दीवार गिरी, उस समय कोई भी कर्मचारी वहां पर काम नहीं कर रहा था। फैक्टरी के जीएम देवी सिंह ने बताया कि फैक्टरी की बाउंड्री वॉल करीब 140 फुट लंबी थी। बरसात के कारण मिट्टी खिसकने से दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed