फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rice miller made government's rice worth Rs 12.44 crore missing, case against seven

29.12 करोड़ रुपये का चावल गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rice miller made government's rice worth Rs 12.44 crore missing, case against seven
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी के एक राइस मिल ने सरकार का करीब 12.44 करोड़ रुपये का चावल गायब कर दिया है। बुटाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एवरग्रीन ओवरसिस स्लिक सोरटेक्स संधीर रोड नीलोखेड़ी राइस मिल के पार्टनर सीएचडी सिटी निवासी सुरेंद्र प्रकाश नारंग, बेटे इंद्रजीत नारंग, सीएचडी सिटी निवासी अंकित गोयल, राइस मिल गारंटर गगनदीप, प्रॉपराइटर कुंदन लाल न्यू अनाज मंडी करनाल, ज्योति रानी और जयनारायण, प्रवीन कुमार तरावड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएफएससी के निरीक्षक अशोक ने बताया कि इस राइस मिल को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2020-21 में सीएमआर कार्य के लिए 8197 एमटी धान अलॉट की गई थी। जिसकी 67 प्रतिशत के हिसाब से कुल 54922.50 क्विंटल चावल भारतीय खाद्य निगम को देना था। इसमें से 25810 क्विंटल चावल भारतीय खाद्य निगम को दे दिया। इससे अलग 29112.50 क्विंटल चावल अभी देना है। 26 जून 2021 को भौतिक जांच के दौरान इस राइस मिल में स्टाक शून्य पाया गया। जबकि 29112.50 क्विंटल चावल पाया जाना था।
विज्ञापन

राइस मिल के तीनों पार्टनरों द्वारा जानबूझकर सरकारी धान के स्थान पर बाहरी व ऊपरी सतह के दो लेयर व एक लेयर पश्चात छिलका, लकड़ी की चौखटें, खाली बारदाना पाया गया। जबकि बाहरी सतह व ऊपरी सतह की एक लेयर व दो लेयर में चावल का टुकड़ा भंडारित पाया गया। इस प्रकार राइस मिल में लगभग 17 हजार कट्टे चावल के टूटे पाए गए। ऐसे में राइस मिल के पार्टनरों ने सरकारी चावल 29112.50 क्विंटल को गलत मंशा से खुर्द बुर्द कर दिया। जिससे सरकार को करीब 12,4405635 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुटाना थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी कर रहे हैं। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed