{"_id":"648b2538f25268eb6c0b3ce5","slug":"reward-of-five-thousand-each-on-three-absconding-policemen-in-karnal-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: फरार तीन पुलिसकर्मियों पर पांच-पांच हजार का इनाम, जमानत के लिए 1.20 लाख में सौदे का यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: फरार तीन पुलिसकर्मियों पर पांच-पांच हजार का इनाम, जमानत के लिए 1.20 लाख में सौदे का यह है मामला
Thu, 15 Jun 2023 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:20 PM IST
सार
बरामद अफीम की मात्रा कम दिखाकर जमानत के लिए 1.20 लाख में सौदा करने का मामला सामने आया था। आरोपी के भाई की शिकायत पर चार पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में अफीम की कम मात्रा दिखाकर कोर्ट से आरोपी को छुड़ाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में फरार चल रहे एसआई, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। इस मामले में एसआई चंद्रेश्वर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार पुलिसकर्मियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस लाइन यूनिट की टीम ने आठ मई को कैथल के रहने वाले आरोपी सुलतान सिंह को निगदू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी से 9995 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। टीम में शामिल एसआई चंदेश्वर, एसआई बलवान सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और सिपाही विजय कुमार ने सुलतान सिंह को पकड़ा था।
विज्ञापन
इन पुलिसकर्मियों ने आरोपी से मिलीभगत कर 1.20 लाख रुपये लेकर अफीम की मात्रा 25 ग्राम दिखाने का सौदा तय किया, जिससे कोर्ट से सुलतान सिंह को जमानत मिल जाए। पुलिसकर्मियों ने सुलतान सिंह के भाई नफे सिंह से 50 हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन 25 ग्राम की जगह 447 ग्राफी अफीम की मात्रा दिखा दी। इस पर सुलतान सिंह को कोर्ट से जमानत नहीं मिली। इसके बाद नफे सिंह ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ रामनगर थाने में 14 मई 2023 को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के चंदौली निवासी एसआई चंद्रेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में फरार चल रहे कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ,जींद के सफीदो निवासी एएसआई कृष्ण कुमार और मधुबन के बडौता निवासी कांस्टेबल अजय कुमार पर आईजी सतेंद्र कुमार ने पांच-पांच हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।