फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired teacher dies due to falling the roof

मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies due to falling the roof
मॉडल टाउन में रविवार की सुबह एक मकान का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक रिटायर्ड अध्यापिका की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला छत पर छज्जे के ऊपर चढ़ी, तभी वह भरभराकर नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी है। महिला का बेटा सोनीपत में नौकरी करता है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि मॉडल टाऊन में नीलम सिंगला (65) मकान में अकेली रहती थी। रविवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे महिला छत पर चढ़ी और छज्जे के पास गई तो वह छज्जे के साथ ही नीचे गिर गई और मलबे के नीचे दब गई। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। महिला के पति की पहले की मृत्यु हो चुकी है। काफी समय से महिला घर पर अकेले ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed