{"_id":"607c9d688ebc3e8d2c6329b6","slug":"retired-principal-body-found-his-home-karnal-news-knl67626393","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के भाई रिटायर्ड प्रिंसिपल का शव घर से सड़ी हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के भाई रिटायर्ड प्रिंसिपल का शव घर से सड़ी हालत में मिला
विज्ञापन
आरके पुरम गली नंबर पांच में रिटायर्ड आईटीआई प्रिंसिपल बलदेव सिंह का शव घर में बेड पर पड़ा हुआ मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था। शव के सड़ने के बाद जब दुर्गंध घर से बाहर आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मगर घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस जैसे-तैसे छत के रास्ते से घर में दाखिल हुई। वहां 65 वर्षीय बलदेव का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। मृतक बलदेव की सिंह की बहन विमला कौर पंजाब से सांसद रह चुकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। हालांकि उनके सामने वाले मकान में उनका बेटा भी रहता है। लेकिन रिटायर्ड प्रिंसिपल इस मकान में अकेले ही रहते थे।
पड़ोसी प्रवीण ने बताया कि बलदेव सिंह हाउस नंबर 751 में रहते थे। वह घर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी विद्यावती कुछ दिन पहले ही पंजाब में रिश्तेदारी में चली गई थी। दो दिनों से गली में बदबू आ रही थी और बलदेव भी घर से बाहर दिखाई नहीं दिया। तब जाकर बलदेव के बड़े बेटे गुरविंद्र को इस बारे में बताया गया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर जाकर मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि बलदेव की मौत तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
....................
बहुत कम करते थे बात, छोटा बेटा है इंजीनियर
मृतक बलदेव के बेटे गुरविंद्र ने बताया कि वह अपने पिता के सामने वाले घर में रहता है। उनके पिता और माता सामने ही घर में अकेले रहते हैं। उसका छोटा भाई गुरमीत पठानकोट में इंजीनियर है। करीब दस साल पहले उसके पिता पूंडरी आईटीआई से प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुए थे। तभी से उसकी मां और उसके पिता दोनों हाउस नंबर 751 में रहते थे। उसके पिता बहुत कम बात करते थे। ज्यादा समय घर ही बीताते थे। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव गुराया के रहने वाले हैं लेकिन कई सालों से करनाल ही रह रहे हैं।
...........
वर्जन
-आरके पुरम गली नंबर पांच में एक घर से एक व्यक्ति का शव सड़ी हुई हालत में मिला है। परिजनों को सूचना दे दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सेक्टर-9 चौकी