फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Residents of Surajnagar who are facing the brunt of waterlogging for two decades

दो दशक से जलभराव का दंश झेल रहे सूरजनगर के बाशिंदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Residents of Surajnagar who are facing the brunt of waterlogging for two decades
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सूरजनगर के बाशिंदे दो दशक से जलभराव का दंश झेल रहे हैं। कॉलोनी के अंदर स्थित तालाब के पानी की मुख्य नाले में निकासी की व्यवस्था नहीं है। यहां के निवासियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से गलियों तक जलभराव हो गया था। पंप लगाकर किसी तरह पानी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
सूरज नगर कॉलोनी मेरठ रोड पर सहकारी चीनी मिल के ठीक सामने स्थित है। यहां एक पुराना तालाब (जोहड़) है। लंबे समय से पूरी क़ॉलोनी के घरों से निकलने वाला पानी इसी तालाब में गिरता था। पहले यह तालाब गहरा भी था और इसकी सीमाएं भी अधिक थी लेकिन समय के साथ इसकी सीमाएं सिमटती गईं और इसकी गहराई भी कम होती गई है। परिणाम यह हुआ कि अब यहां लोगों के घरों से गिरने वाला पानी तो जाता है लेकिन कहीं भी जलनिकासी नहीं है।
विज्ञापन

आसपास कोई मुख्य नाला भी नहीं है। यही कारण है कि बारिश होने पर यह तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। आसपास की गलियों, खासकर जोहड़ वाली गली जलप्लावित हो जाती है। लोगों के घरों के दरवाजों तक तो पानी आता ही है। कई दिन बारिश हो जाए तो लोगों के घरों में भी दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान मेरठ रोड के किनारे जलभराव
इन दिनों मेरठ रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। आगे पानी जाने का रास्ता बंद है। इस कारण सड़क किनारे ही जलभराव हो गया है। आलम यह है कि रोड के किनारे दुकानों पर भी जाने के लिए लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। काफी दूर तक पानी भरा है। जिससे दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
यहां जलभराव की समस्या कई साल से है। हर साल बारिश के मौसम तो गली में पानी भर जाता है, जोहड़ वाली गली में तो अधिकांश घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है।
मोनू, सूरजनगर
पार्षद से लेकर महापौर व नगर निगम आयुक्त, एसडीएम से लेकर उपायुक्त तक को इस समस्या के बारे में बताकर आए हैं लेकिन अभी तक किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
बिल्लू, सूरजनगर
पिछले कई दिनों तक लगातार बारिश हुई थी तो गली के साथ-साथ घर में भी पानी भर गया था, जिससे घर का काफी सामान खराब हो गया। लोगों को अपने घर में सोने बैठने की दिक्कत हो गई।
संदीप गोयल, सूरजनगर
नगर निगम को चाहिए कि यहां के जोहड़ की जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करे तभी यहां के लोगों को राहत मिल सकेगी। अन्यथा हर साल यही सब झेलना पड़ेगा।
धूप सिंह, सूरज नगर
बारिश के दिनों में बच्चों व महिलाओं का तो घर से बाहर निकलना ही दुश्वार हो जाता है। अपने ही घर में महिलाएं और बच्चे कैद होकर रह जाते हैं। पूरे घर में ही पानी भर जाता है।

मूर्ति देवी, सूरजनगर (
सूरजनगर कॉलोनी अनअप्रूव्ड है, यहां की समस्या का स्थाई समाधान कराने में लगे हैं, करीब एक माह के बाद समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी, क्योंकि यहां तीन फीट चौड़ी पाइप लाइन डलवा दी गई है, हैरिटेज के पास एसटीपी बनवाया जा रहा है। जहां तक मेरठ रोड की बात है तो यहां रोड निर्माण चल रहा है, इस कारण पाइप लाइट टूट गई है, आगे पानी नहीं जा रहा है, जिससे जलभराव है, इसे सकरमशीन से निकलवाया जाता है।
- नीलम नोतना, पार्षद वार्ड-चार, नगर निगम करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed