फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Requested Chief Minister to stop the train

मुख्यमंत्री से लगाई ट्रेन रुकवाने की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Requested Chief Minister to stop the train
करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर बिहार के लिए ट्रेनों के करनाल में ठहराव की मांग की। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समिति के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने इस संदर्भ में सीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि करनाल में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। इन्हें घर आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यहां स्टेशन पर बिहार जाने वाली अधिकतर ट्रेेनों का ठहराव नहीं है। प्राइवेट बस संचालक मनमाने पैसे वसूलते हैं। इसलिए करनाल स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों का ठहराव करवाया जाए। उन्होंने मांग की है कि यहां करनाल स्टेशन पर अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाए। अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस अंबाला से वाया सहारनपुर चलती है। उसे पुन: करनाल-दिल्ली रेल मार्ग से चलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed