फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Republic Day: Glimpse of Ram Temple and development seen in the presentations

Karnal News: गणतंत्र दिवस ः प्रस्तुतियों में दिखी राम मंदिर और विकास की झलक

Sun, 28 Jan 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Glimpse of Ram Temple and development seen in the presentations
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में जिला एवं उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के विकास पर आधारित झाकियां दिखाई दीं। इस दौरान परेड में जवानों ने कदमताल किया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। नई पुलिस लाइन में हुए जिला स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री के समक्ष 12 साल बाद परेड में कमांडो ने सलामी दी।
इसके अलावा परेड में मोटरसाइकिल डेयर डेविल शो ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 13 हस्तियों को सम्मानित किया। इसके अलावा परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्लाटून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर एएसपी झज्जर शुभम सिंह, सिविल सर्जन कार्यालय से मेडिकल अफसर डॉ. कुलदीप, सहायक जिला न्यायवादी अमन कौशिक, पुलिस विभाग से वेलफेयर निरीक्षक पवन कुमार, हेड काउंस्टेबल रामपाल, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, नन्हेड़ा स्कूल के मुख्य शिक्षक महिंद्र कुमार, पीजीटी हिंदी शिक्षक डॉ. राजबाला, बिजली निगम के सहायक सुरेंद्र कुमार, कृषि विभाग से तकनीकी सहायक सुरेंद्र कुमार, नगर निगम से सहायक हरपाल सिंह, ग्राम सचिव मुल्तान सिंह और डीएफएससी कार्यालय से डाटा एंट्री ऑपरेटर कपिल देव को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
परेड : शामिल टुकड़ियों में हिमाचल पुलिस की प्लाटून प्रथम, एचएपी मधुबन फिफथ बटालियन की प्लाटून द्वितीय, एनसीसी आर्मी विंग की प्लाटून तृतीय।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : गुरुकुल नीलोखेड़ी का मलखंब प्रथम, विभिन्न राजकीय स्कूलों का हरियाणवी डांस द्वितीय, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय।
झांकियां : शुगर मिल करनाल की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की झांकी तृतीय।
पुलिस की टुकड़ी रही प्रथम
नीलोखेड़ी। उपमंडल स्तरीय आयोजन में विधायक धर्मपाल गोंदर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। पुलिस, एनसीसी व बैंड यूनिट ने मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम एसडीएमएन विद्या मंदिर, द्वितीय ब्रह्मर्षि विद्या मंदिर तरावड़ी, तृतीय ललिता शास्त्री स्कूल व पीएम जीएसएसएस रहा। परेड में पुलिस टुकड़ी प्रथम, एनसीसी द्वितीय, श्रद्धानंद स्कूल की बैंड टुकड़ी तृतीय रही। महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी प्रथम, नगरपालिका की द्वितीय और वन विभाग की तृतीय रही।

सेनानियों के परिवार सम्मानित
घरौंडा। अनाज मंडी में विधायक हरविंद्र कल्याण ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन और मास पीटी, लेजियम, रिंग ड्रिल व डंबल का प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस और एनसीसी प्लाटून ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध नायकों के परिवार सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed