{"_id":"68bb4f5c8b51a4d929076a0b","slug":"relief-material-sent-for-flood-victims-of-punjab-karnal-news-c-18-1-agr1041-732133-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा।
पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरियाणा के लोग आगे आ रहे हैं। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने न केवल धनराशि इकट्ठा की बल्कि खाद्य सामग्री भी एकत्रित कर पंजाब भेजी है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और हरियाणा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल संधू के नेतृत्व में नई अनाज मंडी से खाद्य सामग्री से भरे दो ट्रक पंजाब के लिए रवाना किए गए। कांग्रेस नेता रघुबीर संधू, मंडी प्रधान हैप्पी पसरिचा, पवन गुप्ता सहित अन्य मंडी में व्यापारी मौजूद रहे। संवाद