फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief from heavy rain, storm became a disaster

झमाझम बारिश से मिली राहत, आंधी बनी आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relief from heavy rain, storm became a disaster
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तेज आंधी के साथ बुधवार को जिले में 22.5 एमएम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर आंधी के चलते नुकसान भी हुआ है। सुबह से दोपहर बाद तक बादलों के साथ आंधी चलती रही। दोपहर तीन बजे काली घटा गहराने से दिन में अंधेरा छा गया और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। काछवा गांव व घरौंडा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। शहर में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी। मुगल कैनाल फेज-1 व डेरा कार सेवा के समीप कलंदरी गेट के रास्ते पर जलभराव हो गया।
राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम सेवा इकाई के अनुसार बुधवार रात तक बादल बन रह सकते हैं। बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन आने वाले तीन दिन तक ज्यादा गर्मी नहीं होगी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद तापमान घट गया। नमी सुबह 69 व दोपहर को 45 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 18.9 एमएम रहा। पिछले वर्ष चार मई को अधिकतम तापमान 38.4 व न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

आंधी में गिरी राइस मिल की सौ फीट ऊंची चिमनी
करनाल। तेज आंधी के दौरान इंद्री रोड पर दरड़ कुराली स्थित बंसल फाइन फूड (राइस मिल) की बॉयलर की सौ फीट ऊंची चिमनी टूट कर शेड पर गिर गई। जिससे राइस मिल को करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। राइस मिल के सुपरवाइजर अवनीश ने बताया कि नीरज बंसल के बंसल फाइन फूड प्रा.लि. में दोपहर कार्य चल रहा था, इसी दौरान बदले मौसम के बीच तेज आंधी आई, जिससे करीब तीन बजे राइस मिल के बॉयलर की चिमनी, जिसकी ऊंचाई करीब 100 फीट थी, अचानक टूटकर टीन शेड पर गिर गई। चिमनी के साथ-साथ शेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जिस समय चिमनी गिरी, उस समय वहां कोई कर्मचारी या श्रमिक मौजूद नहीं था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी की ढही दीवार
घरौंडा। दोपहर को अचानक तेज आंधी के दौरान कई जगह दीवारें ढह गई। सड़कें व गलियां पानी से लबालब हो गई। श्री जगदंबा एग्रिको एक्सपोर्ट उद्योग की दीवार ढह गई। इसके अलावा नई अनाज मंडी, तकिया बाजार व अन्य स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हुआ। किसानों को बारिश से फायदा पहुंचा है। वहीं तापमान में गिरावट होने से बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। लोग घरों से बाहर निकले और मौसम में आए बदलाव का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed