फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Registration till tomorrow for admission in ITI, merit list will be released on 28th

Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए कल तक पंजीकरण, 28 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Registration till tomorrow for admission in ITI, merit list will be released on 28th
आईटीआई में दाखिले के लिए कल तक पंजीकरण, 28 को जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कैथल में अब तक 8900 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 25 जून रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। राजकीय आईटीआई कैथल में अब तक करीब 8900 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। खास बात यह है जिस प्रकार से इस बार विद्यार्थियों का राजकीय आईटीआई कैथल रुझान नजर आ रहा है, इससे स्पष्ट है कि इस बार यह आईटीआई टॉप पर रहेगा। पिछले साल भी कैथल का राजकीय आईटीआई पंजीकरण में प्रदेश के टॉप टेन में शुमार था।
विदित हो कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के 379 राजकीय और प्राइवेट आईटीआई के लिए दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार विद्यार्थियों को सात से 25 जून तक दाखिले के लिए पंजीकरण कराना है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही 28 जून को प्रथम वरीयता सूची 28 जून को लगेगी। इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन दो जुलाई तक होगी। प्रथम सूची में आने वाले विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन होने के बाद तीन जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद चार जुलाई को खाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। चार से छह जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। दूसरी मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी की जाएगी, जिसका नौ से 12 जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन जारी रहेगा। सत्यापन होने के बाद 13 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। 14 जुलाई को दूसरी सूची में खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 16 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी। 22 जुलाई तक तीसरी सूची के विद्यार्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। 23 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते हैं। 24 जुलाई को खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 26 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसकी पांच अगस्त तक फिजिकल सत्यापन होगा। 30 जुलाई से छह अगस्त तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


28 तरह के इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग कोर्स
कैथल के राजकीय आईटीआई 28 तरह के इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग कोर्सों के 78 यूनिट चलाए जा रहे हैं। अनुदेशकों द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों पर नवीनतम कोर्स करवाए जाते हैं, जिनके बलबूते पर विभिन्न कंपनियां विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण होने से पूर्व ही अपने यहां प्लेसमेंट दे देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-आईटीआई के शेड्यूल अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए 25 जून आखिरी तिथि है। ऐसे में युवाओं को सलाह दी जाती है वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन समाप्त होते ही 28 जून को प्रथम वरीयता सूची जारी की जाएगी।
-सतीश मच्छाल, नोडल अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed