{"_id":"68eabbf893f10cf9ab0220b2","slug":"regional-youth-festival-will-start-from-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-757495-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कल से होगा क्षेत्रीय युवा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कल से होगा क्षेत्रीय युवा महोत्सव का आगाज
Sun, 12 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में 13 से 15 अक्टूबर को क्षेत्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और जोश के साथ की जा रही हैं। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय इस युवा महोत्सव में करनाल जोन के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी नृत्य, संगीत, नाटक, फाइन आर्ट्स, साहित्यिक गतिविधियों और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन