फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   recods 274 corona case found in karnal

कोरोना और वैक्सीनेशन का नया रिकार्ड, 274 नए केस मिले, एक लाख से अधिक को लग चुकी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
recods 274 corona case found in karnal
जिले में शनिवार को सर्वाधिक 274 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे, अध्यापक, बैंककर्मी और डाक्टर भी शामिल हैं। दूसरी ओर 1661 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ ही जिले में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या एक लाख के पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों से वैक्सीनेशन और कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ के अनुसार अभी तक जिले में 272094 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 254454 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 15205 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 172 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 1648 एक्टिव केस हैं और 13385 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। शनिवार को जहां 274 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 241 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों में एक फैक्टरी के 20 कर्मचारी, डीपीएस, आदर्श पब्लिक स्कूल, कान्वेंट स्कूल और आईटीआई सहित 14 विद्यार्थी, डीएवी, दयाल सिंह व टैगोर स्कूल सहित 13 अध्यापक, चार बैंक कर्मी और एक डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी और उप सिविल सर्जन डाक्टर नीलम वर्मा ने बताया कि अब तक जिले में 100542 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शनिवार को 37 स्थानों पर 1661 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 45 से अधिक उम्र के 1004 व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ये आईडी लेकर पहुंचे केंद्र पर
टीकाकरण कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पेंशन सर्टिफिकेट फोटो सहित, एनपीआर स्मार्ट कार्ड लेकर आ सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए फोटो पहचान पत्र का नंबर, अपना नाम, जन्म का साल लिखवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed