फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ration of the poor was sold at expensive prices

महंगे दामों में बेचा जाता था गरीबों का राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ration of the poor was sold at expensive prices
महंगे दामों में बेचा जाता था गरीबों का राशन
विज्ञापन

दस से 24 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता था गरीबों को राशन
पांच मामले हो चुके हैं दर्ज, मुख्य आरोपी अभी तक है फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) विभाग में अधिकारियों, कर्मचारियों व एवं डिपो संचालकों की मिलीभगत से फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों को दिए जाने वाले करोड़ों रुपये के राशन की बड़ी हेराफेरी की जा रही हैं। एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। अब तक आरोपी करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के राशन का गबन कर चुके हैं। बताया गया है कि आरोपी दस रुपये से 24 रुपये तक गरीबों के राशन को बेचते थे।
सूत्रों को कहना है कि इंद्रा कॉलोनी निवासी आरोपी अरुण उर्फ अभिषेक दस रुपये के हिसाब से आरोपी राजकरण को राशन बेचता था और फिर मॉडल टाउन निवासी राजकरण उस राशन को 24 रुपये के हिसाब से आग राशन को बेचता था। फिलहाल डीएफएससी विभाग की ओर से इस तरह के पांच मामले दर्ज कराए गए हैं। जिनमें 225 राशन कार्ड फर्जी बनाए गए हैं लेकिन इन मामलों में पुलिस अभी तक डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र मान, अरुण उर्फ अभिषेक सहित दो से तीन आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे गबन
इन मामलों में मुख्य आरोपी अरुण उर्फ अभिषेक व राजकरण को बताया गया है, जो डिपो होल्डर के साथ मिलकर राशन का गबन करते थे। यह डिपो होल्डर की पीओएस मशीन में नॉमिनी बन जाते थे, इसके बाद अपना अंगूठा लगाकर राशन निकाल लेते थे लेकिन राशन धारकों तक वह राशन नहीं पहुंचता था। इनमें से अधिकतर राशन कार्ड फर्जी भी शामिल थे। जिनका राशन ये आरोपी बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कोर्ट की छत से भी कूद चुका है एक आरोपी
इनमें एक आरोपी अरुण उर्फ अभिषेक कुछ दिन पहले पेशी के दौरान कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से भी कूद गया था, जिसे रीढ़ की हड्डी में चोट लगी हुई है। जिसने फर्जी राशन कार्ड बनाए हुए थे।
बाक्स
पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा राजकरण
इन मामलों में मुख्य आरोपी राजकरण को भी बताया जा रहा है लेकिन अभी तक यह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। बताया जा रहा है कि यही फर्जी राशन कार्ड के राशन का गबन करने का पूरा खेल खेलता था

वर्जन
फर्जी राशन कार्ड और राशन गबन मामलों में गहनता से जांच की जा रही है। जो भी आरोपी फरार है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण राजकरण को राशन बेचता था।
राजीव मिगलानी, थाना प्रभारी, सेक्टर 32,33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed