{"_id":"6101c8dd8ebc3e58772e3e01","slug":"rape-of-widow-former-surpanch-arrest-karnal-news-knl78091454","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने किया विधवा से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच ने किया विधवा से दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री (करनाल)। क्षेत्र के एक गांव के पूर्व सरपंच को विधवा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विधवा सरपंच के पास बुढ़ापा पेंशन की मोहर लगवाने आई थी। इसके बाद सरपंच ने विधवा को फोन कर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत विधवा ने इंद्री थाना में दी थी। थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। विधवा महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करती है। 26 जुलाई दोपहर के समय महिला अपनी दादी के बुढ़ापा पेंशन के कागजों पर हस्ताक्षर व मोहर लगवाने के लिए पूर्व सरपंच सतीश के घर गई तो सरपंच ने दरवाजा बंद कर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित विधवा ने एक महिला द्वारा भी आरोपी का साथ देने की बात कही है।
थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि महिला की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को कोर्ट में बयान करवाने के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि महिला की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को कोर्ट में बयान करवाने के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन